Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-MP और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों का रेस्क्यू; उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

    5 hours ago

    1

    0

    राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर, चूरू,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित 8 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यूपी में शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवांए चलीं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। अगले दो दिन का मौसम… 28 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 फरवरी- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज से बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह राजस्थान में 27 मार्च से 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों को सलाह दी है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है। उनको सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 7 जिलों में बारिश की संभावना, मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा MP में अगले 24 घंटे के अंदर ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। मार्च में तीसरी बार पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नर्मदापुरम में 41 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 30Km की रफ्तार से चल रही हवाएं यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए। 30kmph की रफ्तार से हवांए चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 3 दिन बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी; तापमान में उतार-चढ़ाव हरियाणा में गुरुवार को रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई। पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक बारिश की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदेगी:अभी 450km तक निशाना साधने वाली मिसाइल मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ था
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment