Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी बनीं IAS:UPSC में हासिल की 14वीं रैंक, बोलीं- बिना कोचिंग मिली सफलता, कहीं भटकने की जरूरत नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के बजरंग एन्क्लेव की रहने वाली सुरभि यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल की है। सुरभि के पिता राकेश यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दिल्ली से अपने घर लौटते ही सुरभि यादव का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सुरभि का कहना है- मेरे मामा यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्हें देखकर ही मेरे मन में यह विचार आया। मैंने बिना किसी महंगे कोर्स के अपना बेस मजबूत किया। फिलहाल सुरभि 'माय भारत' (युवा मामले और खेल मंत्रालय) में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दैनिक भास्कर से सुरभि यादव खास बातचीत पढ़िए…. मामा से मिली UPSC की तैयारी करने की प्रेरणा सुरभि यादव ने बताया- मेरे मामा यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्हें देखकर ही मेरे मन में यह विचार आया। उन्होंने मुझे मार्गदर्शन दिया कि यदि आप 11वीं से ही ह्यूमैनिटीज (मानविकी) के विषय चुनती हैं, तो आगे बहुत मदद मिलेगी। मैंने उनकी सलाह मानी और 11वीं में ह्यूमैनिटीज विषय चुना। इसके बाद मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स और इकोनॉमिक्स माइनर के साथ स्नातक किया। 11वीं से ही अपना बेस बनाना शुरू कर दिया बिना किसी कोचिंग के टॉप रैंक लाने पर सुरभि यादव ने कहा- मैंने 11वीं से ही अपना बेस बनाना शुरू कर दिया था, इसलिए मुझे किसी महंगे फाउंडेशन कोर्स की जरूरत महसूस नहीं हुई। आज के दौर में तैयारी के लिए बड़े शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है। कोचिंग के 'हब' माने जाने वाले शहरों का मोह छोड़ देना चाहिए। यह पूरी तरह छात्र की सुविधा पर निर्भर करता है कि वह ऑनलाइन पढ़ना चाहता है या ऑफलाइन। पिता जी हर दिन लेते थे मॉक इंटरव्यू 2023 में जब मैंने पहली बार मेंस परीक्षा दी थी, तब मेरी तैयारी में उतनी स्पष्टता नहीं थी। लेकिन इस बार इंटरव्यू के लिए मुझे केवल 15-20 दिन ही मिले, इसलिए मैंने अधिकतम अंक लाने पर फोकस किया। मेरे पिता हर रोज वीडियो कॉल पर मेरा 30 मिनट का मॉक इंटरव्यू लेते थे और मुझसे कठिन सवाल पूछते थे, जिससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा। तैयारी के दौरान मैंने अपना इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट कर दिया था ताकि समय बर्बाद न हो। मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा हुआ। मेरा मुख्य झुकाव शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में काम करने का है। सुमन शर्मा मैम के बोर्ड में मेरा इंटरव्यू बहुत प्रभावशाली रहा, जिसमें मुझसे इतिहास और वर्तमान को जोड़कर सवाल पूछे गए। सुरभि की सफलता पर पिता हुए भावुक सुरभि यादव की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता इंस्पेक्टर राकेश यादव भावुक नजर आए। उन्होंने बताया- साल 2008 की बात है, मेरी सब इंस्पेक्टर की पासिंग आउट परेड थी। मैं परेड कमांडर था और पूरा परिवार वहां मौजूद था, लेकिन सुरभि उस दिन नहीं आई थी। वह तब तीसरी या चौथी कक्षा में थी और उसका पेपर था। आजकल लोग ऐसे कार्यक्रमों के लिए बच्चों का पेपर छुड़वा देते हैं, लेकिन उसके दादाजी उसे स्कूल लेकर गए और उसने परीक्षा दी। हमारे घर में शुरू से ही पढ़ाई और अनुशासन को सर्वोपरि रखा गया। बेटा आईआईटियन, बेटी IAS राकेश यादव ने बताया- मेरे पिता अमरोहा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, वहीं से मुझे पढ़ाई का माहौल मिला। मैं सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ, फिर हेड कांस्टेबल, फिर 2007 में सब इंस्पेक्टर और अब इंस्पेक्टर बना हूं। मेरी पत्नी ने भी शादी के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन और बीटीसी किया। सुरभि के साथ-साथ मेरा छोटा बेटा राजशेखर यादव भी आईआईटियन है और अभी बेंगलुरु में कार्यरत है। सुरभि शुरू से ही अपनी क्लास में अग्रणी रही हैं। जब तक वह अपना होमवर्क पूरा नहीं कर लेती थीं, तब तक उनका मन कहीं और नहीं लगता था। हाई स्कूल के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें आईएएस बनना है। लेडी श्री राम कॉलेज का प्रेरक और प्रतिस्पर्धी माहौल उनकी तैयारी को और मजबूती देने में मददगार साबित हुआ। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें………… इंजीनियर बहन को 40 बार चाकू मारने वाला भाई अरेस्ट:मुरादाबाद में मां बोलीं- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद बेटी से चिढ़ने लगा था मुरादाबाद में चाकू से गोदकर इंजीनियर बहन हिमशिखा की हत्या करने वाले इंजीनियर भाई हार्दिक (25) को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हार्दिक और हिमशिखा दोनों जुड़वां भाई-बहन थे। पूछताछ में हार्दिक ने पुलिस को बताया, उसकी गर्लफ्रेंड मुस्लिम है और वह पुणे की रहने वाली है। लड़की के परिवार वाले उसे मारते-पीटते हैं और उसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जंग के चलते पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा; राष्ट्रपति बोलीं- ममता रिसीव करने नहीं आईं; केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article
    इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली, तस्वीरों में देखिए:कानपुर में 50 कुंतल फूलों की वर्षा, 10 हजार लोगों ने खेली होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment