Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में होली मिलन समारोह आयोजित:मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली, अन्नू अवस्थी ने गुदगुदाया

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के ऐतिहासिक रोमा मंच पर शनिवार की शाम 'होली मिलन समारोह' आयोजित किया गया। यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में यह समारोह हुआ। रोमा स्मारक के मुक्ता काशी मंच पर रंगों का उत्सव, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक समरसता का भव्य समागम बन गया। राज्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली और अबीर-गुलाल का उत्सव रहा। हवा में उड़ती फूलों की पंखुड़ियों और गुलाल के बीच वातावरण हर्षोल्लास मय हो गया। यहां कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने पहुंच कर सभी को खूब हंसाया। स्थानीय कलाकारों ने फाग और पारंपरिक लोकगीतों से समां बांध दिया। जिससे कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक संस्कृति का अद्भुत रंग देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा। यहां सीओ सिटी अभिषेक प्रताप और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप फोर्स के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रैफिक कर्मी भी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए गए। इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ड्राई डे का अलर्ट:लगातार दूसरे दिन वार्म नाइट; पारा सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक हुआ, गर्मी बढ़ेगी
    Next Article
    आकाश और उमेश शर्मा के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख:मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मंजूर की गई आर्थिक सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment