Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी:2 दिन में 19,200 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DM ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में 14 और 15 मार्च को होने वाली यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज बुधवार शाम परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की है। इस दौरान परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत सभागार में हुई इस बैठक में डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को 14 मार्च से पहले परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, साफ-सफाई, पेयजल और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान गोंडा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय अभिसूचना इकाई, यूपी एसटीएफ और जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब न कर सके। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि परीक्षा के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कुल 19,200 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 14 मार्च से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन के अंदर सकुशल ढंग से पूरी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। यातायात विभाग को भी सख्त निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों को जाम की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। 14 मार्च से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं दो दिन के अंदर सकुशल ढंग से पूरी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। यातायात विभाग को भी सख्त निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों को जाम की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में विकास कार्यों की समीक्षा में कमिश्नर सख्त:बोले- राशन-बिजली-पानी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बुनियादी सुविधाओं पर जोर
    Next Article
    बिजनौर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment