Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, अस्पताल में भर्ती

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के अमरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना उस समय हुई जब दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें 18 वर्षीय सूरज, पुत्र बंटी, निवासी गांव सिसौना, थाना हल्दौर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर हल्दौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज मजदूरी का काम करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी:2 दिन में 19,200 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DM ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा
    Next Article
    नौतला सरपतहा में चकबंदी अंतिम चरण में:सिद्धार्थनगर में धारा-52 प्रस्ताव भेजने से पहले डीएम ने की ग्रामीणों से बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment