Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SI परीक्षा: प्रयागराज मंडल में वॉर रूम से निगरानी:14-15 मार्च को रेलवे ने की होल्डिंग एरिया सहित विशेष व्यवस्था

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रयागराज में आयोजित होगी। इसे देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल अलर्ट पर है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना और अभ्यर्थियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा प्रदान करना है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में, 13 मार्च को अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, प्रमुख स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा सकेगा। मंडल के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखेंगे। इसके अतिरिक्त, मंडल स्तर पर स्थापित वॉर रूम से सभी स्टेशनों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाएगी। स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी। ये टीमें भीड़ नियंत्रण, कतार प्रबंधन और यात्रियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगी, जिससे स्टेशनों पर आवागमन सुचारु बना रहेगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और इटावा स्टेशनों पर रिजर्व रैक तैयार रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन रैक का उपयोग विशेष ट्रेनें चलाने के लिए किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, कुछ मेमू ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव कर उन्हें आगे तक चलाने की योजना भी है। जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव भी दिया जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और रेलवे कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इससे उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-ग्वालियर रोड पर डेढ़ फीट ऊंची सड़क:असंतुलित होकर पलट रहे वाहन, ग्रामीण कर रहे सुधार की मांग।
    Next Article
    फर्रुखाबाद में घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग:दो दुकानदार पर मुकदमा दर्ज, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment