Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिप्टी CM ने मंत्री से माफी मांगी; अखिलेश बोले-गंगा में इफ्तार से क्या दिक्कत; अब स्कूल की परीक्षा में 'पंडित' पर सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार को लेकर पुलिस कार्रवाई और उस पर अखिलेश यादव के उठाए सवाल से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संबोधन को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते, बनारस पुलिस ने 14 युवकों को किया था अरेस्ट काशी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने वाले युवकों की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते। युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए कार्रवाई हुई। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा- यूपी पुलिस कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2- ब्रजेश पाठक स्टेज पर मंत्री का नाम भूले, बोले- बहुमत की ओर सब देखते हैं बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने वार्षिक किताब ‘नवनिर्माण’ का विमोचन किया। ब्रजेश पाठक स्टेज पर बैठे रालोद मंत्री अनिल कुमार का नाम भूल गए। बगल में खड़े सहयोगी ने याद दिलाया तो उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी, उन्हें गले भी लगाया। बोले- सब बहुमत की ओर देखते हैं। इस पर योगी हंस पड़े। केशव बोले-अखिलेश गिरगिट की तरह रंग बदलते। पूरी खबर पढ़ें 3- राजभर बोले- पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे, कैबिनेट में OBC आयोग बनेगा यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं जाएगी। दावा किया कि 2027 में विधानसभा चुनाव NDA जीतेगी। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। सीटों के बंटवारे पर भी विवाद नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4- फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR फर्रुखाबाद में सपा पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में विस्फोटक बन रहा था। यह दावा पुलिस ने FIR में किया है। विस्फोट में पूर्व विधायक के 2 बेटों समेत 6 लोग घायल हुए थे। इनपर केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम तीन मंजिला घर में विस्फोट हुआ था। इससे बेसमेंट की छत उड़ गई, खिड़कियां टूट गईं थीं। बुधवार को डीआईजी ने कहा, परिवार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में सिलेंडर के लिए 8 किमी पैदल चला युवक, कंडों की माला पहनकर सपाइयों का प्रदर्शन बाराबंकी में सिलेंडर के लिए युवक 8 किमी पैदल चला। बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं, जबकि मां ब्रेन हेमरेज के बाद से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दो बेटियां हैं। उधर, लखीमपुर खीरी में लकड़ी-कंडों की माला पहनकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। वाराणसी में महिला सपाइयों ने प्रदर्शन किया। देवरिया में दिव्यांग को लौटाया। यूपी में किल्लत 9वें दिन भी बरकरार रही। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- हरीश की मां बोलीं- भगवान बेटे को इतना मत तड़पाना कि देख न पाऊं, अस्पताल में कर रहीं प्रार्थना गाजियाबाद में इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश की मां, एम्स में बेटे के लिए प्रार्थना कर रहीं। कहा- भगवान बेटे को इतना मत तड़पाना कि देख न पाऊं। हरीश का ऑक्सीजन सपोर्ट हट चुका है। मंगलवार को उन्हें पाइप से पानी देना भी बंद कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, खाना-पानी बंद होने के बाद इंसान एक से दो हफ्ते जीवित रह सकता है। हरीश राणा 13 साल से कोमा में हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- मंत्री के बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी; शिवपाल यादव के पड़ोसी बनेंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी को लखनऊ में नया ठिकाना मिल गया है। वह सपा के पुराने यूथ विंग कार्यालय में रहेंगे। यह राजधानी में ए-6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित है। उनके बगल में शिवपाल यादव का आवास है। नवरात्र में नए घर में शिफ्ट होंगे। यह बंगला फिलहाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल को आवंटित था लेकिन वह आवंटित नए आवास में जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-राजनीति पर मैं नहीं बोलता, वृंदावन में नव संवत्सर शोभायात्रा के लिए पहुंचे वृंदावन में सनातनी नव संवत्सर शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डोलाओं का पूजन किया। इसके पहले उन्होंने प्राचीन मदन मोहन मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक प्रमुख मंदिर है। यहां पुजारी ने भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया, आयोजकों ने पटका पहनाया। शंकराचार्य मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता। पूरी खबर पढ़ें 9- आजम खां की काली पट्टी वाली अपील पर भड़के मौलाना, बोले- ईद खुशी का दिन जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद के दिन काली पट्टी बांधें और ईरान के समर्थन में प्रदर्शन करें। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- ईद खुशी का दिन है, गम मनाने का नहीं। रमजान के बाद मुबारकबाद देने का दिन आता है। किसी के कहने पर गम में तब्दील करना समझदारी नहीं। पूरी खबर पढ़ें 10- यूपी के कई शहरों में पासपोर्ट ऑफिस बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट लखनऊ, इलाहाबाद और सुल्तानपुर आदि शहरों में स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को अचानक मिली इस धमकी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों सक्रिय हो गईं। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में बम की धमकी के बाद स्थानीय पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट मौके पर पहुंची, कैंपस को खाली कराकर जांच की। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा परिषदीय परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर बवाल, बोले- ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद हो गया था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आगरा के परिषदीय स्कूल के 7वीं के पेपर में ‘पंडित’ को लेकर सवाल पूछ लिया गया। अब इस सवाल पर भी विवाद हो गया है। संस्कृत के पेपर में एक सवाल में पंडित का जिक्र हुआ है। शिक्षक संघ ने कहा- ब्राह्मण समाज को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में रेप के बाद बच्ची की हत्या, अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन कानपुर में 11 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को शव जब घर पहुंचा तो घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब 5 घंटे तक पुलिस अफसर और भाजपा नेता परिजन को मनाते रहे लेकिन वे राजी नहीं हुए। पुलिस जबरन बॉडी उठाने की कोशिश की तो झड़प हो गई। पूरी खबर पढ़ें 13- मैनपुरी में दीवार ढहने से एक ही परिवार के 6 दबे; मां, बेटा-बेटी की मौत मैनपुरी में कच्चे मकान की दीवार और टीनशेड ढह गई। उस वक्त परिवार के छह सदस्य नीचे सो रहे थे। सभी मलबे में दब गए। हादसे में मां, दो मासूम बेटा-बेटी की मौत हो गई। पिता और दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों ने बताया- अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख पुकार हम लोग पहुंचे और मलबा हटाए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सड़क के बीच में हैंडपंप, पीडब्ल्यूडी ने कराया पिच मिर्जापुर में पीडब्ल्यूडी ने एक पिचरोड बनवाई है। सड़क के बीच में हैंडपैंप है। ठेकेदार ने हैंडपंप को शिफ्ट किए बिना ही पूरी सड़क बनवा दी। विभाग के अधिकारियों ने भी जांच की लेकिन किसी को बीच सड़क में हैंडपंप नहीं दिखा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले में सीएम योगी का दौरा था। आनन फानन में विभाग ने 3 दिन में सड़क को पिच करा दी। विरोध के बाद इसे हटाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। रामनवमी के साथ 27 मार्च को समापन होगा। नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल धाम सहित प्रदेश के सभी दुर्गा मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने उमड़ेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- यह वकालत नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी:बाराबंकी टोल प्लाजा विवाद में कड़ी टिप्पणी की, कहा- केस लड़ने वाला बहादुर वकील
    Next Article
    आतंकी साजिश रचने वाले 3 यूक्रेनी सैनिक लखनऊ से गिरफ्तार:म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे थे, ड्रोन से दहशत फैलाने की प्लानिंग थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment