Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:महिला PCS अधिकारी बोलीं- बाहर निकलने में डर लग रहा; इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में दी 100 गालियां; लालीपॉप के लिए भाई को मार डाला

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर है। योगी ने दो चुनावी जनसभाओं के अलावा एक रोड शो किया। वहीं, दूसरी खबर फतेहपुर में चाय की दुकान पर छापे से जुड़ी है। दो महीना पहले यहां अखिलेश यादव ने चाय पी थी। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- योगी बोले- ममता दीदी सिंहासन खाली करो; 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगे पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में योगी बोले- ममता दीदी सिंहासन खाली करो। BJP आएगी तो बंगाल में लव और लैंड जिहाद बंद होगा। विपक्ष बेटियों को हक नहीं देना चाहता। कल संसद में देश ने सब देखा। महिला आरक्षण बिल को कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने पास नहीं होने दिया। यह उनके हक पर डाका डालने जैसा है। रैली में 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगे। पूरी खबर पढ़ें 2- फतेहपुर में चाय की दुकान पर रेड, अखिलेश यादव ने पी थी चाय फतेहपुर में अखिलेश यादव ने जहां चाय पी थी, उस दुकान पर छापा पड़ा है। दुकानदार बोला- अखिलेश भैया के आने के बाद से परेशान किया जा रहा। दरअसल, 2 महीने पहले सपा मुखिया ने चाय पी थी। दुकान मालिक शेषमन ने बताया- 16 अप्रैल को फूड सेफ्टी विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने चाय के सैंपल लिए। पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो? पूरी खबर पढ़ें 3- सपा सांसद की नेमप्लेट पर भाजपाइयों ने चलाई चप्पलें; डिंपल बोलीं- बीजेपी दरारवादी संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं होने पर यूपी में प्रदर्शन हुए। कानपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेमप्लेट पर भाजपाइयों ने चप्पल चलाई। ब्रजेश पाठक बोले-आगामी चुनाव में देश की महिलाएं सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। अपर्णा यादव बोलीं-विपक्ष का चेहरा दिखावटी। डिंपल यादव ने कहा- बीजेपी के लोग दरारवादी हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है, IAS अफसर को iPhone दिया था फिरोजाबाद डीएम रमेश रंजन पर आरोप लगाने वाली तहसीलदार राखी शर्मा बोलीं- बाहर निकलने में डर लग रहा, चरित्र पर सवाल उठाया जा रहा। शर्मा ने सीएम के नाम एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने डीएम पर शोषण का आरोप लगाया। बताया कि डीएम ने ओएसडी के माध्यम से आईफोन लिए। महिला अधिकारी ने कहा- शिकायत करने के बाद दबाव बनाया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में भीषण गर्मी- चलती बाइक में आग लगी; हाथी बार-बार नहा रहा यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही। पारा 45°C के पार पहुंच गया। शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत दिलाने के लिए हाथी 'गंगा प्रसाद' को थोड़ी-थोड़ी देर में नहलाया जा रहा। कौशांबी कलेक्ट्रेट पार्क में बंदरों के लिए पानी भरवाया गया है। गोरखपुर में चलती बाइक में अचानक आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- राहुल गांधी पर FIR के आदेश पर रोक, हाईकोर्ट जज ने फैसला बदला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के अपने ही आदेश पर रोक लगा दी है। मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा है। कोर्ट ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी आदेश में यह जानकारी दी। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला करना उचित नहीं है। अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 7- झांसी में जज को धमकी, लिखा- बम से उड़ा देंगे, हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई है झांसी में जज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एससी-एसटी एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आदित्य चतुर्वेदी को 16 अप्रैल को धमकी भरा पत्र मिला था। लिखा- कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक कोर्ट को बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में कैमरे पर कोख की सौदेबाजी, पराए मर्द के स्पर्म से बच्चा पैदा कर रहीं लड़कियां यूपी में किराए के कोख का रैकेट सक्रिय है। पराए मर्द के स्पर्म से लड़कियों से बच्चा पैदा कराया जा रहा। खूबसूरत लड़कियों की कोख से बच्चा पैदा करने के 15 लाख रुपए तक लगते हैं। सामान्य महिला को 5 लाख रुपए दिए जाते हैं। गिरोह के पास कई महिलाओं का नेटवर्क है, इनमें से कुछ तो कुंआरी हैं। इनके टारगेट पर निसंतान दंपत्ति और IVF में फेल पति-पत्नी होते। पूरी खबर पढ़ें 9- कौशांबी में इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में 100 गालियां दीं; पीड़ित बोला- रोज लाठी से मारते थे कौशांबी में तैनात इंस्पेक्टर ने कवरेज कर रहे एक पत्रकार को 8 मिनट में 100 से ज्यादा गालियां दीं। उसने धमकाया- ‘राइफल से गोली मार दूंगा। तुम्हारे मुंह पर यूरिन कर दूंगा। एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखकर अंदर कर दूंगा।’ पीड़ित के अनुसार, थाने में उसके साथ मारपीट की गई। बुधवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक बैठाकर रखा गया और रोज लाठियों से मारा गया। पूरी खबर पढ़ें 10- मुजफ्फरनगर में पूर्व मंत्री का बेटा छेड़छाड़ में गिरफ्तार, स्कूटी से नशे में घूम रहा था मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से छेड़खानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। रात में दोनों नशे में स्कूटी से घूम रहे थे। एक गली में सामने से आती हुई मां-बेटी के बगल में गाड़ी लगाकर छेड़खानी करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। युवती ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में राप्ती नदी में 3 दोस्त डूबे; 18 घंटे बाद मिली तीनों की लाश गोरखपुर में राप्ती नदी में 3 दोस्त डूब गए। बच्चों के डूबने पर परिवार के लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। बोले- बच्चे जिंदा बाहर आएंगे। हालांकि, 18 घंटे बाद तीनों युवकों की लाश मिली। शुक्रवार दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास तीनों नहाने गए थे। गहरी पानी में उतरे तो डूबते चले गए। शनिवार को 18 घंटे बाद एनडीआरएफ ने तीनों का शव बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी रेलवे स्टेशन में फंसे 7 यात्री, लिफ्ट 50 फीट ऊपर अटकी रही झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को लिफ्ट में 7 लोग फंस गए। इनमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे, एक युवक और 2 टीटी शामिल थे। सभी लोग प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर जाने के लिए लिफ्ट पर चढ़े। लिफ्ट अचानक एक फुट नीचे आई और रुक गई। अंदर फंसे लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। टेक्निकल टीम पहुंची, दरवाजा काटकर सबको सीढ़ी से निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 13- बस्ती में लॉलीपॉप के लिए भाई को मारकर लटकाया, 6 दिन खुद कबूला बस्ती में लॉलीपॉप के लिए 15 साल की बहन ने अपने 7 साल के भाई को गला दबाकर मार डाला। पकड़े जाने के डर से उसने शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इसके बाद बहन ने घरवालों को बताया कि भाई ने सुसाइड कर लिया है। घरवाले बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 6 दिन बाद बहन ने खुद ही हत्या की बात बताई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- अयोध्या में दिखा ऑस्ट्रेलियाई पक्षी इमू, उड़ नहीं सकता अयोध्या के ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी इमू का जोड़ा मिला है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि यह आस्ट्रेलिया में मिलने वाला इमू पक्षी है। यह शुतुरमुर्ग प्रजाति का होता है। यह उड़ नहीं सकता, लेकिन इसकी रफ्तार काफी तेज होती है। वन विभाग जांच कर रहा कि आखिर यह भारत कैसे पहुंचा। फिलहाल, वन विभाग ने दोनों इमू को देखरेख में रखा है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 19 अप्रैल को यूपी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। अधिकारियों की देखरेख में मंदिरों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव आयोजित होंगे। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमीनार आयोजित होंगे। सरकार 1008 श्रद्धालुओं को सोमनाथ यात्रा कराएगी। यात्रा में यंग प्रोफेशनल्स, एमबीए स्टूडेंट्स, टेक्नोक्रेट्स शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा
    Next Article
    कुशीनगर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment