Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल गांधी के केस से जज हटे; अपर्णा से भाजपा नाराज; प्रेमानंद से मिले विराट-अनुष्का

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता वाले केस की सुनवाई से हाईकोर्ट जज के इंकार से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला के दो पैन मामले में राहत नहीं मिलने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- राहुल गांधी का केस सुनने से जज का इंकार; बोले- राजनीतिक फायदे के लिए कोर्ट का इस्तेमाल राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता केस से हाईकोर्ट के जज सुभाष विद्यार्थी ने खुद को अलग कर लिया है। सोमवार को लखनऊ बेंच में सुनवाई करते हुए जज ने याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की उन सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें धमकी दी गई थी। पूछा- पीठ पीछे कीचड़ उछालना कैसे उचित है? आवेदक ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए कोर्ट का इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें 2- आजम और बेटे अब्दुल्ला की 7-7 साल की सजा बरकरार; फर्जी पैन केस में फैसले को चुनौती दी थी आजम खान और अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में राहत नहीं मिली है। रामपुर सेशन कोर्ट ने MP-MLA के फैसले के खिलाफ उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को दोनों को दोषी ठहराया था। उन्हें 7-7 साल की सजा और 50-50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एफआईआर कराई थी। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी में 40 IAS का ट्रांसफर- 15 DM बदले; मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद आगरा DM बनाए गए यूपी में 15 जिलों के डीएम सहित 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के चलते किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त के पद से हटाया गया। जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद मनीष बंसल आगरा DM बने। अरविंद मल्लपा बांगरी को CM योगी का विशेष सचिव बनाया गया है। दुर्गाशक्ति नागपाल देवीपाटन की कमिश्नर बनीं। पूरी खबर पढ़ें 4- संत प्रेमानंद की शरण में विराट और अनुष्का; अक्षय तृतीया पर आशीर्वाद लिए अक्षय तृतीया पर विराट कोहली और अनुष्का अपने गुरु संत प्रेमानंद से मिले। उनका सत्संग भी सुना। यह उनकी छठीं मुलाकात थी। IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच वे रविवार देर शाम ही वृंदावन पहुंच गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे उनके आश्रम केलीकुंज पहुंचे। यहां वे करीब ढाई घंटे रहे। दोनों संत प्रेमानंद के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 5- अपर्णा और ऋतु शाही से भाजपा नाराज; सपा-कांग्रेस का झंडा फूंका था सपा और कांग्रेस का झंडा जलाए जाने पर यूपी भाजपा नेतृत्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और सदस्य ऋतु शाही से नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किसी राजनीतिक दल का झंडा फूंकने और बिना पर्याप्त संख्या के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। 17 अप्रैल को झंडा फूंका गया था। अखिलेश ने संख्या कम होने पर तंज कसा था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बंगाल में योगी बोले- ममता दीदी का इस बार खेला बंद; रैली में समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे पश्चिम बंगाल में सीएम योगी बोले- ममता दीदी का इस बार खेला बंद। पश्चिम बंगाल में न गाय कटेगी, न हिंदू बंटेगा। टीएमसी वालों को जय श्रीराम नारे से चिढ़ है, दुर्गा पूजा नहीं करने देते। ममता सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। रैली में समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर मंच से लेकर पूरे रैली ग्राउंड में 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगने लगे थे। पूरी खबर पढ़ें 7- धीरेंद्र शास्त्री बोले- कोर्ट काशी विश्वनाथ का कलंक दूर करेगा; भगवा लहराएंगे काशी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री बोले- न्यायालय जल्द काशी विश्वनाथ का कलंक दूर करेगा। वहां भगवा लहराएगा। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उस बारे में कोर्ट जल्द फैसला दे। मुझे विश्वास है कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा। काशी में सबसे अधिक मुस्लिम फायदे में हैं। हिंदू श्रद्धालुओं से उनको लाभ होता है। हिंदू समाज बेहद उदार है। वह मजार पर भी मत्था टेकता है। पूरी खबर पढ़ें 8- कानपुर में मां ने जुड़वां बेटियों को दफनाया; पिता ने की थी हत्या कानपुर में मां ने 11 साल की जुड़वां बेटियों का अकेले अंतिम संस्कार किया। पिता ने गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी। अंतिम संस्कार के दौरान वह दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह संभाला। आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले- बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 9- अयोध्या में बृजभूषण शरण बोले- अंबेडकर ने संविधान नहीं बनाया था, हमें आरक्षण की जरूरत नहीं अयोध्या में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- संविधान अंबेडकर ने नहीं, 242 सांसदों ने बनाया था। 75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो। हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। आरक्षण से कुछ लोगों का भला हुआ लेकिन जो वास्तविक हकदार थे, उनको लाभ नहीं मिला। अगड़ों में जो पिछड़े बन गए, उनका भला हुआ। लोहार, कुम्हार, बढ़ई और तेली जातियों का भला नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें 10- शाहजहांपुर ARTO ने मंत्री दयाशंकर के छुए पैर, डीएम ने हाथ मिलाया शाहजहांपुर के ARTO सर्वेश सिंह का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छूते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंत्री दयाशंकर सिंह के कार से उतरते ही ARTO दौड़कर उनके पास जाते हैं और पैर छूते हैं। इसके बाद DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह पहुंचते हैं। उन्होंने मंत्री से हाथ मिलाया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ दयाशंकर सिंह, 4 परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ में पिता ने बेटी को गला दबाकर मारा, अफेयर से नाराज था लखनऊ में पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए किशोरी के चेहरे को तेजाब से जला दिया। फिर शव को बाराबंकी में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद थाने जाकर बेटी के लापता होने की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने बताया- बेटी के अफेयर से नाराज होकर पिता ने हत्या कर गुमशुदगी की झूठी कहानी रची थी। पूरी खबर पढ़ें 12- यूपी में लू की चेतावनी; बाघ के लिए कूलर लगे-कीचड़ में लोटता दिखा भालू यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। योगी ने ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की है। कहा- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। कानपुर चिड़ियाघर में बाघ के लिए कूलर लगाए गए हैं। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज रात के लिए प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 13- महिला DSP ने चेताया- ये जो फरसा लहरा रहे, सब पर मुकदमे होंगे; मेरठ में निकला था जुलूस मेरठ में महिला DSP ने प्रदर्शनकारियों को चेताया- ये जो फरसा लहरा रहे हो, सब पर मुकदमे होंगे। फोटोग्राफी हो रही है। जो भी डंडा या फरसा लिया है, जुलूस से अलग हो। दरअसल, परशुराम जयंती पर जुलूस निकला था। जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने पर डीएसपी की चेतावनी का वीडियो सामने आया। डीएसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- बारात लेकर दूल्हा डीएम के पास पहुंचा; बोला- अंधेरे में बहू कैसे ले आऊं बांदा में शादी से पहले बिजली कटने से परेशान दूल्हा बारात लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। बारातियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथ में पूजा की थाली लेकर प्रभारी अधिकारी से कहा- कल मेहंदी थी, बिजली विभाग ने लाइट काट दी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दोगुना आ रहा है, चुकाना मुश्किल हो गया है। अब अंधेरे में कैसे बहू लाऊं। शगुन में बिल ही माफ करें। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- प्रयागराज में हनुमंत कथा का शुभारंभ 21 अप्रैल से प्रयागराज में राष्ट्रीय हनुमंत कथा शुरू होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे। कथा का समापन 23 अप्रैल को होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तावड़े लखनऊ पहुंचे, जल्द घोषित होगी बीजेपी की नई टीम:सीएम योगी के साथ सूची पर मंथन किया, क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर क्षत्रपों में खींचतान
    Next Article
    जालौन में सभासदों ने युवक को पीटा, VIDEO:जमीन पर पटक-पटककर पिटाई की, गाड़ी में डालकर ले गए; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment