Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:विधायक अभय सिंह बोले- धनंजय घोषित अपराधी, आशुतोष महाराज ब्रजेश पाठक से बदला लेंगे, 2 बोरी गेहूं के लिए पिता की हत्या

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाहुबली धनंजय सिंह पर हमला मामले में विधायक अभय सिंह और एमएलसी विनीत सिंह को बरी किए जाने से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर एफआईआर दर्ज कराने लखनऊ पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी; 24 साल बाद आया फैसला वाराणसी के 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा के पास हुए हमले में बाहुबली धनंजय को झटका लगा है। कोर्ट ने विधायक अभय सिंह और MLC विनीत सिंह सहित 6 आरोपी बरी कर दिए। धनंजय सिंह ने आरोप लगाया था कि अभय और विनीत ने 4-5 साथियों के साथ उनके काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। अभय सिंह बोले- धनंजय घोषित अपराधी, राजनीतिक कुंठा में फंसाया। पूरी खबर पढ़ें 2- लखनऊ में ब्रजेश पाठक पर FIR कराने पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी; बोले- बदला लूंगा आशुतोष ब्रह्मचारी ने लखनऊ के थाने में तहरीर देकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ FIR की मांग की है। कहा- ब्रजेश पाठक ने सनातन को बेचने का काम किया है। पहले ब्राह्मणों को बेचा, अब संतों के पीछे पड़ गए हैं। वो शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन करते हैं। उनसे ब्राह्मणों का बदला लूंगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपशब्द भी लिखे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- नोएडा बवाल में RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR; 2 दिन बाद फैक्ट्रियां खुलीं-फोर्स तैनात नोएडा में हुए बवाल में RJD प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचना यादव पर FIR दर्ज की गई है। दोनों पर गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। उधर, बंद फैक्ट्रियां 2 दिन बाद खुलीं। सुरक्षा में 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। CCTV-ड्रोन से निगरानी की जा रही। DM बोलीं- उपद्रव हुआ तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा। पूरी खबर पढ़ें 4- योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे, बोले- ये गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा लखनऊ में टाटा मोटर्स प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ करने के बाद सीएम योगी उसमें घूमे। बोले- ये गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं। ई-बस में मंत्रियों संग प्लांट देखा। चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने उन्हें गाड़ी की खासियत बताईं। यह प्लांट 1992 में स्थापित किया गया था। इससे करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिला है। यहां से 15 देशों में गाड़ियां एक्सपोर्ट होती हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- रामपुर में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फायरिंग; 7 लाख लूटकर बदमाश चलती ट्रेन से कूदे रामपुर में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दो बदमाशों ने पिस्टल दिखकर दो कर्मचारियों से 7 लाख रुपए लूट लिए। पीड़ित उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वे ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने दिल्ली जा रहे थे। बिलासपुर के पास जैसे ही ट्रेन धीमी हुई बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लूट की और हवाई फायरिंग करते हुए चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। बदमाश पहले से ही पीछे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- 'कठमुल्ला' कहने वाले जज रिटायरमेंट पर हुए भावुक; कहा- मेरा कोई दोष नहीं था इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव आज रिटायर हो गए। जस्टिस शेखर ने कहा- मेरी कोई गलती नहीं थी। उसमें मुझे आपका साथ मिला। न मिलता तो मैं टूट चुका होता। मेरा कोई दोष नहीं था। तोड़-मरोड़ के पेश करने वालों का था। दरअसल, 2024 में विहिप के एक कार्यक्रम में कठमुल्ला शब्द का प्रयोग करने पर विवाद हुआ था। उन पर महाभियोग प्रस्ताव लंबित था। पूरी खबर पढ़ें 7- मायावती बोलीं- दलितों पर सिर्फ बसपा का प्रभाव; अखिलेश नीला गमछा पहने नजर आए थे मायावती बोलीं- सिर्फ नीले रंग के इस्तेमाल से कुछ नहीं होगा। दलितों पर सिर्फ बसपा के ही नीले रंग का प्रभाव होता है, किसी अन्य रंग का नहीं। हमारे कारवां को पीछे धकेलने के लिए दलित-विरोधी जातिवादी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। उनसे हमें सावधान रहना होगा। दरअसल, अंबेडकर जयंती पर अखिलेश नीला गमछा पहने नजर आए थे। भंडारा भी खाया था। पूरी खबर पढ़ें 8- गोरखपुर में बॉयफ्रेंड से शादी के लिए टंकी पर चढ़ी युवती, घरवालों ने कराया जयमाल गोरखपुर में 18 साल की लड़की बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। प्रेमी के लिए जान देने की धमकी देने लगी। दोनों परिवारों को समझाया गया। फिर बॉयफ्रेंड को बुलाकर मौके पर ही जयमाल कराया गया। दोनों का चार साल से अफेयर था। लड़की के घरवालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी और 21 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें 9- बलिया में रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर बोला- अकेले में मिलो बाबू; DIG ने सस्पेंड किया बलिया में एक रेप केस में चार्जशीट लगाने के लिए पीड़िता को 'अकेले में मिलने' का ऑफर देने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उभांव को सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता ने चार्जशीट के बारे में पूछने के लिए फोन किया था। इंस्पेक्टर ने कहा- सबकुछ मेरे हाथ में है, एक बार मिल लो तो 2 सेकेंड में चार्जशीट ओके करके भेज दूंगा। बस बताओ, कब और कहां मिलना है? पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा में 200 ब्राह्मण सड़क पर उतरे; परशुराम चौक पर नीला झंडा लगाने पर भड़के आगरा में फरसा लेकर करीब 200 ब्राह्मणों ने प्रदर्शन किया। वे परशुराम चौक पर अभिषेक करने पहुंचे थे। पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की, नोकझोंक हुई। दरअसल, अंबेडकर जयंती पर चौक पर कुछ युवकों ने नीला झंडा लगा दिया था। युवकों ने फरसा को भी निकालने की कोशिश की थी। इस पर ब्राह्मण समाज भड़क गया। हालांकि, कमिश्नर के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। पूरी खबर पढ़ें 11- हैदराबाद से पैदल चलकर मुगलसराय पहुंचे एंजेलो, 18500 किमी की धार्मिक यात्रा कर चुके हैदराबाद के एंजेलो यादव अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर पैदल निकले हैं। 7 महीने में वह 18500 किमी का सफर तय कर चंदौली के मुगलसराय पहुंचे। मैसूर में चामुंडेश्वरी माता के दर्शन से यात्रा की शुरूआत की। श्रीलंका में शंकरिमा शंकरी देवी भी गए। कांचीपुरम में कामाक्षी देवी और आंध्र में माणिकंबा व प्रेमांबिका देवी आदि शक्तिपीठों के दर्शन करते हुए पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- बलिया में बेटे ने की पिता की पीट-पीटकर हत्या, बहन को 2 बोरी गेहूं देने से नाराज था बलिया में दो बोरी गेहूं के लिए बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आई मां को भी मारकर घायल कर दिया। हत्या के बाद पिता के शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया। दरअसल, पिता ने बेटी को दो दिन पहले 2 बोरी गेहूं दे दिया था। इससे वह नाराज था। ग्रामीणों ने सुबह खेतों में लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। हत्या के बाद बेटा फरार है। मां का इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 13- कर्नाटक के कांग्रेस विधायक अयोध्या पहुंचे, बोले- रामलला का आशीर्वाद लेने आए हैं कर्नाटक में कांग्रेस के 10 विधायक अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे हैं। राज्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए ये विधायक हाईकमान से मिलने दिल्ली आए हुए थे। मुलाकात के बाद वे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर गए। यहां रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- हाईवे पर चलती कार में बाड़ी बिल्डिंग; पुलिस ने काटा 21500 का चालान हापुड़ में दिल्ली- लखनऊ हाईवे NH-9 पर चलती कार की सनरूप से बाहर निकलकर एक युवक स्टंट करने लगा। कपड़े निकालकर उसने बॉडी बिल्डिंग के पोज देते हुए वीडियो बनाए। तेज रफ्तार कार में लाउड म्यूजिक पर स्टंट कर रहे युवक का वीडियो राहगीरों ने बना लिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर 21500 रुपए का चालान काट दिया। कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- लू की चेतावनी 16 अप्रैल को यूपी के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में लू की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान लगभग 39°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अक्षरा और अनवी बनीं 10वीं टॉपर:CBSE बोर्ड में 99% नंबर ले आईं, RLB और LPS के बच्चों का शानदार स्कोर
    Next Article
    यूपी में अगला लोकसभा चुनाव 120 सीटों पर होगा:अभी 80 सीटें हैं, परिसीमन आयोग बनने के बाद होगा बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment