Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- मियांपुर में मियां नहीं; राजभर का दावा- सपा को घाट तक पहुंचाएंगे; सांप डसने पर गंगा में लटकाया

    5 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखीमपुर में बांग्लादेशी हिंदुओं के गांव मियांपुर का नाम बदलने के योगी के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर मिर्जापुर में मार्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- योगी बोले- एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर; लखीमपुर में गांव का नाम बदला लखीमपुर में सीएम योगी ने मियांपुर गांव का नाम बदलकर रविंद्रनगर कर दिया। कहा- कांग्रेस का पाप देखो, आपकी पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया। एक भी मियां नहीं लेकिन नाम मियांपुर। अब यह मियांपुर नहीं रहेगा, अब बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्रनगर होगा। बांग्लादेशी हिंदुओं-थारूओं और सेनानियों के आश्रितों को जमीनें दीं। पूरी खबर पढ़ें 2- मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की हत्या; सीने पर गोली मारी मिर्जापुर में शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। भाग रहे हमलावरों की बाइक बंद हो गई। लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो तमंचा तानकर भाग निकले। SP बोलीं- चुनावी रंजिश में हत्या हुई। पूरी खबर पढ़ें 3- यमुना से बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े; नाव हादसे में अभी भी 4 लापता वृंदावन हादसे के बाद शनिवार को यमुना से बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े। मौतों का आंकड़ा 11 हो चुका है। 22 लोग रेक्स्यू कर लिए गए हैं। अभी भी 4 लोग लापता हैं। रेस्क्यू में 250 गोताखोर लगे हैं। उधर, लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बोले- मंजर भयावह था। 3 बार नाव डगमगाई थी और फिर पलट गई। पूरी खबर पढ़ें 4- मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने रहा पिता, परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था मेरठ में एक पिता, बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पैर छोड़कर पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी। बदबू मिटाने के लिए पिता डेडबॉडी पर परफ्यूम स्प्रे करता था। घर पर रिश्तेदार पहुंचे तो बदबू आने पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कमरे से बरामद किया। बेटी टीचर थी। पिता, उससे अलग नहीं रहना चाहता था। पूरी खबर पढ़ें 5- पूजा पाल बोलीं- सपाई गुंडों के सामने कभी नहीं झुकूंगी; चुनाव आते ही आतंक बढ़ा सपा की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने कहा- 2027 का चुनाव जैसे नजदीक आ रहा है सपा के गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में सपा समर्थक अपराधियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। यही सपा का 'ल्यारी राज' है। यूपी का सौभाग्य है, सपा के गिरोह का दुर्भाग्य है कि हमारे राज्य में एक धुरंधर सीएम हैं। बोलीं- मैं इन सपाई गुंडों के सामने न झुकी थी, न ही अब झुकूंगी। अब अहम 8 खबरें... 6- यूपी बीजेपी की नई टीम 15 अप्रैल तक फाइनल होगी; विनोद तावड़े लखनऊ पहुंच रहे यूपी में अल्पसंख्यक आयोग और बाल कल्याण आयोग के खाली पदों को भरने के लिए कवायद तेज हो गई है। आयोग और संगठन की नई कार्यकारिणी पर चर्चा के लिए बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी, सीएम योगी से आज मुलाकात करेंगे। उधर, रविवार को राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। बीजेपी की नई टीम 15 अप्रैल तक फाइनल होगी। 7- शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर का शव मिला; सरकारी आवास में अकेले रहते थे शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार (45) की मौत हो गई। शनिवार सुबह 11 बजे उनका शव पुवायां थाना कैंपस में बने सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। देर तक ऑफिस न पहुंचने पर साथियों ने उन्हें कॉल किया। फोन उठा नहीं तो पुलिसकर्मी आवास पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। फिर अंदर गए तो बाथरूम में शव पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 8- मंत्री राजभर बोले- सपा को घाट तक पहुंचाएंगे; आजमगढ़ चुनाव लड़ने पर यू-टर्न कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में कहा कि सपा सरकार बनाने का सपना देख रही है। उसके सपने को घाट तक पहुंचाएंगे। वहीं उसको दफन करेंगे। बोले- हम पांच लोग मिलकर उसे खत्म करेंगे। 4 लोग कंधा देंगे और एक आदमी हांडी सुलगाएगा। राजभर ने जहूराबाद सीट को छोड़कर आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के ऐलान पर यूटर्न लेते हुए कहा- ऐसी कोई बात नहीं। पूरी खबर पढ़ें 9- बदायूं में हेल्थ अफसर की पत्नी कार में जिंदा जली; कार में चीखती-चिल्लाती रही बदायूं में चलती कार में आग लगने से हेल्थ अफसर की पत्नी जिंदा जल गई। पति किसी तरह कार से बाहर निकल आया, लेकिन पिछली सीट पर लेटी पत्नी बाहर नहीं निकल सकी। लॉक कार में फंसी पत्नी आग की लपटों के बीच चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर सका। वह सबकी आंखों के सामने धू-धू कर जलती रही। हादसे में पति बुरी तरह झुलस गया है। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में राजस्थान के दूल्हे की झूठी शादी; पुलिस बनकर वसूले 3 लाख गोरखपुर में शादी का झांसा देकर पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा गया है। गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के एक युवक को शादी के लिए गोरखपुर बुलाया था। एक युवती से शादी भी करा दी। इसके बाद फर्जी पुलिस बनकर गैंग के लोग पहुंचे और गलत तरीके से शादी का आरोप लगाते हुए धमकाया। डरा-धमकाकर 3.11 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें 11- नसीमुद्दीन बोले- आजम और मेरी बराबरी नहीं हो सकती; सोलंकी परिवार से मिले कानपुर में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन चुका है। आजम खां और मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। पूर्व मंत्री, शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सपा नेताओं से मुलाकात के बाद वह विधायक नसीम सोलंकी के घर गए। वहां इरफान सोलंकी की मां से भी मुलाकात की है। पूरी खबर पढ़ें 12- अमरोहा में सांप डंसने पर बच्चे को 12 घंटे नदी में रखा; रस्सी और लकड़ी से बांधा अमरोहा में एक 13 साल के लड़के को सांप ने डस लिया। अंधविश्वास के चलते घरवाले अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। तांत्रिकों के कहने पर लड़के को गंगा नदी के पानी में रस्सी और लकड़ी के सहारे बांध दिया। करीब 12 घंटे तक उसको बांधे रखा और ठीक होने का इंतजार करने लगे। बाद में बच्चे को हकीम के पास ले गए, तबतक मौत हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें 13- वाराणसी में देवर ने भाभी की हत्या की; शादीशुदा साली से शादी करना चाहता था वाराणसी में देवर ने भाभी की शनिवार सुबह हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से भाभी के सिर, गर्दन और पैर पर कई वार किए। जमीन पर खून से लथपथ तड़पती रही। देवर वहीं बैठा रहा। आवाज सुनकर मां पहुंची। बहू की हालत देखकर शोर मचाई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस आई। आरोपी को अरेस्ट किया। वह शादीशुदा साली से शादी करना चाहता था लेकिन भाभी को मंजूर नहीं था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- हनुमान जी के मंदिर पहुंचा, हाथ जोड़े, फिर चढ़ावे के सारे रुपए जेब में भरे मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह एक युवक ने हनुमान मंदिर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए। आरोपी पहले मंदिर में पहुंचा। कुछ देर भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा। इसके बाद वह पूजा की 12 थालियों में चढ़ावा के रखे पैसों को उठाया और अपनी जेब में रख लिए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में वह बेखौफ मंदिर में घूमता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- योगी का पश्चिम बंगाल दौरा 12 अप्रैल से सीएम योगी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचेंगे। सीएम योगी की बंगाल में 20 जनसभाएं प्रस्तावित हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, गोल घूमकर पटरी पर जा गिरा
    Next Article
    गर्लफ्रेंड से बात करके कुएं में कूदा युवक:दोस्त से बोला- भगाकर ले गया तो केस होगा, झांसी में 3 दिन बाद लाश मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment