Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा आज:प्रयागराज समेत यूपी के 9 शहरों में परीक्षा केंद्र, सात लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज यानी रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) प्रथम एवं संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) प्रथम परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, बरेली, गोरखपुर, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) व गाजीपुर में भी केंद्र बनाए गए हैं। देशभर में 75-77 शहरों में परीक्षा होगी। एनडीए-1 (2026) के लिए 394 रिक्तियों पर 4-5 लाख अभ्यर्थी तथा सीडीएस-1 के लिए 451 रिक्तियों पर 2.5-3 लाख उम्मीदवार बैठेंगे। प्रयागराज में करीब 50 हजार अभ्यर्थियों के लिए 100 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। दो शिफ्ट में NDA परीक्षा दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होंगी, लेकिन समय और विषय अलग-अलग हैं। एनडीए/एनए (प्रथम) परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गणित विषय पर होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी) पर। तीन शिफ्ट में CDS एग्जाम वहीं, सीडीएस (प्रथम) परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक अंग्रेजी, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा तीसरी शाम 4 से 6 बजे तक प्रारंभिक गणित (आईएमए, आईएनए, एएफए के लिए) होगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षा हॉल में फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि) व एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अगले 24-घंटे में पारा जाएगा 40डिग्री के पार:30-50KM की रफ्तार से चलेगी हवा, सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज
    Next Article
    IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन आज:प्रयागराज में होगी पार्टी, 29 मार्च को राजस्थान में हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment