Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युद्ध रोकने में भारत निभाएगा निर्णायक भूमिका- राकेश सचान:बलरामपुर में बोले- वैश्विक युद्ध समाप्त कराने में करेगा मध्यस्थता

    14 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध को समाप्त कराने में आने वाले समय में भारत की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युद्ध रोकने की मध्यस्थता भारत ही करेगा। मंत्री सचान प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नव साल, जन कल्याण, सुशासन एवं विकास के नौ स्वर्णिम वर्ष कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए केंद्र और प्रदेश की नीतियों की सराहना की। एलपीजी की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर पड़ा है। भारत 90 प्रतिशत ईंधन आयात करता है, ऐसे में कुछ दिक्कतें स्वाभाविक हैं। मंत्री ने बताया कि भारत की मजबूत विदेश नीति के कारण स्थिति को संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन आपूर्ति के लिए जहाज लगातार आ रहे हैं और आने वाले समय में भी आपूर्ति बनी रहेगी। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि “विश्व गुरु” बनने के संकल्प के साथ भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में भी अग्रणी रहेगा। वहीं, गैंसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ द्वारा बाढ़ खंड अधिकारियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में कल चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद:ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी, बाजारों में रौनक
    Next Article
    कानपुर में 3 युवकों ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:गुजैनी में पत्नी के मायके से न आने, काकादेव में नौकरी को लेकर परेशान युवक ने दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment