Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की बैठक संपन्न:परशुराम जन्मोत्सव पर 31 कुंडीय यज्ञ का फैसला, तैयारियां शुरू

    2 hours ago

    2

    0

    युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट की बैठक बी बोर्ड कार्यालय और इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) के अवसर पर 31 कुंडीय यज्ञ आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह आयोजन 19 अप्रैल यानी रविवार को होगा। यज्ञ का आयोजन रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड स्थित शिशु मंदिर में किया जाएगा। बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों को इस भव्य कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। आज की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य संयोजक अजय शर्मा के साथ पंडाल समिति, यज्ञ समिति, भंडारा समिति और व्यवस्था समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थाई समिति सदस्य अजय शर्मा ने की, जबकि संचालन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। इसमें मंत्री पुनीत शर्मा, संदेश राज्य नरहरि, सौरभ शर्मा, संध्या वाजपेयी, पंडित गणेश दत्त शर्मा, हरिओम शर्मा, अंकुर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र कुमार भारद्वाज, सुनील शर्मा, अनुपम शर्मा, ललित कौशिक, रमाकांत पचौरी, राजीव दीक्षित, गिरीश भारद्वाज और विशाल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता से इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। यज्ञ के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों को यंत्र और कुछ पूजा सामग्री भी वितरित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:रायबरेली में कमनी तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    वृंदावन में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:किशोरी कुंज आश्रम के पास मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment