Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हत्या कर रील बनाने वाला गिरफ्तार:मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़,पैर में गोली लगने से घायल

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में होलिका दहन के एक दिन बाद नाबालिग बहन को परेशान और शादीशुदा युवक की हत्या करने वाले आरोपी को मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रील बनाई और दोनों हाथों में तमंचे लेकर फोटो स्टेटस पर पोस्ट किये थे। 3 मार्च को थाना नौहझील क्षेत्र के सुहागपुर गांव में दिनदहाड़े 30 वर्षीय युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम गांव के ही रहने वाले भोला उर्फ हर्ष ने दिया था। भोला ने अर्जुन को घर के पास बुलाया। जहां उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद अर्जुन ने भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने उसे दौड़ाकर एक और गोली मार दी। जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या कर बनाई थी रील भोला ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गांव में भय का माहौल बनाने के लिए दबंग अंदाज में रील बनाई। इतना ही नहीं उसने कुर्सी पर बैठकर दोनों हाथों में तमंचा लेकर फोटो भी खिंचाई। भोला ने रील और फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर किए। इसके साथ ही अपने व्हाट्स एप के स्टेटस पर भी लगाए जिससे गांव में उसका खौफ बन जाए। एक्सप्रेस वे के पास हुई मुठभेड़ अर्जुन की मौत के बाद परिवार वालों ने भोला और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अर्जुन यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 69.5 के पास बने अंडर पास पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही अर्जुन ने फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने फायर किया जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 2 तमंचा लिए बरामद पुलिस ने भोला को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने भोला के पास से 2 तमंचा,10 कारतूस के अलावा हत्या की वारदात को अंजाम देने के समय प्रयोग की गई बाइक हीरो पैशन UP 85 AV 5345 बरामद कर ली। पुलिस भोला के दोस्त की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंग लगाने के विवाद में हत्या करने वाले 4 गिरफ्तार:लखनऊ में पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
    Next Article
    वाराणसी की शिक्षा की UPSC में 453वीं रैंक:बोलीं- मां के सपनों को पूरा करने के लिए दिया एग्जाम, एजुकेशन सेक्टर में करना है काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment