Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हत्या, सीओ बोले-जाम खोलो, नहीं तो केस करूंगा:मुझसे बहस मत करो; शामली में घरवालों ने नेशनल हाईवे जाम किया था

    11 hours ago

    2

    0

    शामली में एक युवक (24) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। हाईवे करीब 1 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान परिजनों और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। विवाद के बीच सीओ ने एक युवक से कहा- ‘डोंट आर्ग्यू विथ मी यानी मुझसे बहस मत करो। अब एक्सप्रेस-वे जाम नहीं होगा। अगर हुआ तो मैं उल्टा मुकदमा दर्ज कर दूंगा।’ इस बयान से लोग और भड़क गए। करीब एक घंटे बाद एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। जाम के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… खंद्रावली निवासी आशु एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करता था। वह रोज बाइक से करीब 8 किमी दूर वर्मा मार्केट जाता था। परिवार में पिता वीरेंद्र खेती करते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें और एक छोटा भाई हैं। घर की जिम्मेदारी आशु पर ही थी। शुक्रवार शाम को वह रोज की तरह काम खत्म कर अल्ट्रासाउंड सेंटर से घर के लिए निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।घर से करीब 3 किमी दूर हाईवे किनारे उसका शव मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। पहली नजर में परिजनों को लगा कि किसी हादसे में आशु की मौत हुई है। घटना की जानकारी चचेरे भाई अनुज ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा शनिवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई। हत्या की बात सामने आते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग घरवालों के साथ सुबह करीब 8 बजे खंद्रावली पुलिस चौकी पहुंच गए। करीब 500 लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस चौकी के सामने शव रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। वे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ की चेतावनी पर भड़का परिवार कैराना सीओ हेमंत कुमार भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन परिजन बिना कार्रवाई के जाम हटाने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सीओ ने जाम न हटाने पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जाम न हटाने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह दी। उनका एक परिवार के सदस्य के साथ बहस करने का वीडियो सामने आया है। इसमें सीओ एक युवक से कहते हैं कि डोंट आर्ग्यू विथ मी। इस पर लड़का कहता है हमें कम-से-कम एप्लीकेशन लिखने का टाइम तो मिलना चाहिए। इसके बाद सीओ ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा- कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब एक्सप्रेस-वे जाम नहीं होगा। अगर जाम लगाया गया तो उल्टा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बयान से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। सीओ और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। करीब 1 किमी तक 150 से ज्यादा वाहन फंसे इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लगातार बढ़ती रही। करीब 1 किमी तक दोनों तरफ 150 से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। स्कूल की गाड़ियां भी जाम में खड़ी रहीं। कुछ देर बाद एडिशनल एसपी अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जाम खोला गया निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया। हाईवे पर यातायात फिर से सामान्य हो सका। चचेरे भाई अनुज ने बताया कि आशु ही परिवार का सहारा था। घर का खर्च आशु की कमाई से चलता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैराना क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG Update: भारत में गैस स‍िलेंडर के दाम बढ़ गए, लेकिन पाक‍िस्‍तान में एक स‍िलेंडर क‍ितने का?
    Next Article
    अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस:130 में से 8 शिकायतों का निस्तारण, डीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment