Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की मौत पर परिजनों ने कानपुर-सागर हाईवे जाम किया:1.5Km तक कार के शीशे में फंसाकर दौड़ाया था, 2 आरोपी अरेस्ट

    55 minutes ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को युवक को कार की छत पर रख कर डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाकर युवक की कुचलकर हत्या की गई। इस मामले में गुरुवार को परिजनों कानपुर-सागर हाईवे जाम कर दिया। परिजन हाईवे पर शव रख कर ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। इस कारण करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एसीपी नौबस्ता अभिषेक राहुल मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। डीसीपी साउथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें में धाराओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। पुलिस के हाथ घटनास्थल पर एक और सीसीटीवी फुटेज लगा जिसमें बीरू सिंह भदौरिया नशे की हालत में बाइक से लड़खड़ाते हुए उतरते दिख रहा है। इसके बाद वह सड़क पर पड़ा एक डंडा लेकर पटकता नजर आ रहा है, जिस पर बाइक सवार उसे समझाने का प्रयास कर रहा है तभी यह हादसा हो गया। 2 तस्वीर देखिए… खाड़ेपुर निवासी राजवीर और मेवालाल से हुआ था झगड़ा अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैन का काम करते थे। परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चियां सीवी, ईशानी और बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर सिंह और बड़े भाई कुलदीप सिंह भदौरिया हैं। पिता राम शंकर सिंह ने बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल से विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस रखे हुए थे। मंगलवार रात बीरू दशहरा का मेला देख कर लौट रहा था। रास्ते में मेवालाल अपनी कार से आया। उसमें राजवीर व 3 अन्य उसके साथी बैठे थे। उन्होंने बीरू को रोक कर मारपीट कर दी। बचकर भागना चाहा, पकड़कर गलियों में घुमाया बीरू बच कर भागा तो कार से उड़ा दिया। इसके बाद छत पर रख कर उसके दोनों हाथ आगे की खिड़कियों में फंसाकर शीशे लॉक कर दिए। गलियों में घुमाते हुए ले गए, अचानक कार के शीशे खोल उसे राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद कार भी चढ़ाई। मौके से गुजर रहे इलाके के देवेंद्र सिंह चौहान ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में सभी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीरू के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले, साथ ही शीशे से दबे रहने के चलते उसकी दोनों हाथ की अंगुलियां पिच्ची हो गई थीं। जिसके बाद परिजन शव को हैलट से घर ले आए और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे परिजनों मेवालाल, राजवीर, जगमोहन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कानपुर सागर हाईवे जाम कर दिया। 2 किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की कतार परिजनों ने नवीन गल्ला मंडी के गेट पर शव रख कर जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक राहुल मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान हमीरपुर से नौबस्ता आने वाली लेन पर करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि- मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी के एडमिशन के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने वाहन जब्त किया
    Next Article
    लखनऊ में CHO का 25वें दिन भी धरना जारी:बोले- मांगें नहीं मानीं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा, विधानसभा घेराव की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment