Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के सीने के आरपार हुआ 10 फीट का सरिया:अलीगढ़ में 4 फीट काटकर एंबुलेंस में बैठाया, रास्तेभर चिल्लाता रहा

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में 10 फीट का सरिया एक युवक के सीने के आर-पार हो गया। युवक के साथ काम करने वाले लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। लेकिन, सरिया लंबा होने की वजह से युवक एंबुलेंस में लेट नहीं सका। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर ही कटर से सरिया काटा। इसके बाद भी करीब 6 फीट सरिया युवक के सीने में घुसा रहा। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया जाएगा। दरअसल, ओजोन सिटी में एक बिल्डिंग में काम चल रहा है। युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। तभी चौथी मंजिल से सरिया नीचे गिरा, जो उसके सीने के आरपार हो गया। घटना थाना महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की है। झारखंड का रहने वाला है युवक ​झारखंड में रहने वाला जाकिर (19) ओजोन सिटी की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता है। सोमवार को वह इस बहुमंजिला इमारत में पिलर और लिंटर के लिए सरिया काट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे जाकिर बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। इसी दौरान सरिया का एक 10 फीट का टुकड़ा ऊपर से नीचे गिरा। यह जाकिर के बाईं तरफ सीने के आर-पार हो गया। सरिया घुसते ही जाकिर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वह तेज-तेज से चीखने लगा। इस पर बिल्डिंग में काम करने वाले अन्य लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। जाकिर के साथियों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सरिया लंबी होने के कारण घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा था। जान बचाने के लिए मौके पर काटी सरिया इसके बाद ​ईएमटी अजीत कुमार सिंह और पायलट दिनेश कुमार ने सरिया काटकर छोटी करने का फैसला लिया। फिर एंबुलेंस कर्मियों ने कटर मंगवाया। इसके बाद सरिया से करीब 4 फीट का टुकड़ा काटकर अलग कर दिया। फिर युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। 22 मार्च को बुलंदशहर में बच्चे के गले के आर-पार हुआ था सरिया ​ बुलंदशहर में 22 मार्च को 10 साल के बच्चे के गले से सरिया आर-पार हो गया था। डॉक्टरों ने साढ़े 3 घंटे तक ऑपरेशन करके सरिया निकाल दिया था। इसके बाद बच्चा पूरी तरह से ठीक भी हो गया था। उसकी जान बच गई थी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नयागांव में ऋषभ पुत्र राजकुमार सुबह गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह निर्माणाधीन प्लॉट में बॉल लेने के लिए चला गया था। खेलते हुए 10 साल का ऋषभ एक पिलर के ऊपर गिर गया। पिलर में लगी लोहे की सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गई थी। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं; योगी ने हाईलेवल कमेटी बनाई नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्ला बोल: होर्मुज पर ट्रंप की धमकी, क्या अब और भीषण होगा युद्ध?
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अल-कायदा के 3 आतंकियों को उम्र कैद, 2021 में कुकर बम के साथ लखनऊ में पकड़े गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment