Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला:24 घंटे से लापता था, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र के कुतुबनगर-दधनामऊ मार्ग स्थित अजहर शाह की बाग में रविवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवराज पुत्र सरजू निवासी कुतुबनगर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पिसावा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मृतक के परिजनों के अनुसार शिवराज शनिवार शाम को गेहूं की मड़ाई के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आज जब उसका शव पेड़ से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और अन्य संभावनाएं भी शामिल हैं। चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में इनर व्हील क्लब ने बांटी स्माइल किट:4 से 13 वर्ष के बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
    Next Article
    जालौन में रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़:6 आरोपी जेल भेजे गए, मुख्य संचालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment