Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला:पत्नी से कहासुनी के बाद 26 दिन पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद में एक युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिला। युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसकी शादी को अभी 26 दिन ही हुए थे और वह मंगलवार को ही काम पर लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कासरानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह नया मुरादाबाद सेक्टर-15 में एमडीए आवासों के निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। जितेंद्र फरवरी में अपनी शादी के लिए गांव गया था। 12 फरवरी को उसकी शादी हुई थी और मंगलवार को वह पहली बार काम पर वापस लौटा था। साथी मजदूरों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे जितेंद्र की अपनी पत्नी से फोन पर बात हो रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जितेंद्र तेज आवाज में बात करते हुए कमरे से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब जितेंद्र वापस नहीं लौटा, तो उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। पास ही एक बिजली के खंभे पर उसकी पेंट और शर्ट से बना फंदा लगा मिला, जिसमें वह लटका हुआ था। मजदूरों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और ठेकेदार को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। सूचना मिलने पर युवक के पिता चंद्रपाल सिंह और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में GST विभाग की छापेमारी से हड़कंप:घंटाघर स्थित बाबा साइकिल दुकान पर पहुंची टीम, 6 घंटे से जांच जारी
    Next Article
    शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ी:बरेली में 9वीं के छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment