Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ी:बरेली में 9वीं के छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना में घायल 15 वर्षीय छात्र कृष्णा अग्निहोत्री को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित छात्र कृष्णा अग्निहोत्री प्रयागो इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। उसने बताया कि उसका भाई देव अग्निहोत्री उससे क्लासरूम पूछने आया था। इसी दौरान स्कूल के शिक्षक भगवत सरन ने उसे देखा और गुस्से में आकर उसके पेट में घूंसे मारे। कृष्णा का आरोप है कि पिटाई के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और कृष्णा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की मां लवली अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि शिक्षक भगवत सरन ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। दूसरी ओर, शिक्षक भगवत सरन ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्र को केवल डांटा था और उसके पेट में शायद पहले से कोई समस्या रही होगी। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि छात्र के परिजनों ने स्कूल में आकर उनके साथ मारपीट की। जिला अस्पताल के डॉक्टर गजेंद्र ने बताया कि छात्र को पेट दर्द की शिकायत के साथ भर्ती किया गया है। छात्र ने शिक्षक द्वारा पिटाई की बात कही है। डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला:पत्नी से कहासुनी के बाद 26 दिन पहले हुई थी शादी
    Next Article
    आरएसडी अकादमी में नई बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन:छात्रों को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment