Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया:गोरखपुर में जान से मारने की धमकी दी, 6 महीने पहले तय हुई थी शादी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक युवक ने मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। विरोध करने पर परिजनों को गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। तंग आकर लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवक सहजनवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 6 महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। तभी से लड़की से बातचीत और घूमना-फिरना करता था। आरोप है कि उसने बहला- फुसला कर अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। और मामूली विवाद के बाद उसे पोस्ट भी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । जानिए पूरा मामला... पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने FIR के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी दी कि 6 महीने पहले सहजनवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उसकी बेटी की शादी तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति पर जून 2026 में शादी की डेट रखी गई थी। सब कुछ तय होने के बाद लड़का और लड़की की आपस में बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान लड़का अक्सर बेटी को बाहर घुमाने भी ले जाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर पता नहीं कब बातचीत के दौरान वीडियो काल के जरिए बेटी को बहला- फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। छोटी- छोटी बात पर विवाद करता था कुछ समय बाद दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। छोटी- छोटी बात पर विवाद करने लगा। परिवार वालों को गाली- गलौज देता था। उसके इस हरकत से लड़की हमेशा परेशान रहती थी। उसने पूरी बात अपने माता- पिता को बताई। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिवार ने इसकी शिकायत लड़के वालों से की। आरोप है वे लोग भी गलती मानने को तैयार नहीं थे उल्टा विवाद करने लगे। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर लड़की का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। इंस्टाग्राम पर फोटो देख लड़की के होश उड़े जैसे ही लड़की ने यह फोटो देखी। उसके के होश उड़ गए। वो बहुत ज्यादा घबरा गई और रोने लगी। परिजन भी उन फोटो को देखकर हैरान हो गए। फोन करके सभी ने उसे यह फोटो डिलीट करने के लिए कहा। तब लड़के ने फिर बहस शुरू कर दी और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की वालों ने यह तय किया किया अब उससे शादी नहीं होगी। इसके लिए भी वह तैयार नहीं था। परिवार को बदनाम करने के लिए और फोटो पोस्ट कर दिया। पीपीगंज थाने में FIR दर्ज तंग आकर महिला ने लड़के के खिलाफ मंलवार को पीपीगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 3 मंजिला दुकान में लगी आग:लाखों रुपए कीमत का जला गिफ्ट आइटम, दुकान स्वामी ने कहा लाइट के सभी स्विच थे ऑफ
    Next Article
    लखनऊ चिड़ियाघर में आवास को लेकर विवाद गहराया:चिड़ियाघर निदेशक ने आवास खाली कराने के लिए लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment