Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने पत्नी से साथ चलने की जिद की:पीलीभीत में मना करने पर ससुराल में ही जहर खाया, 112 ने अस्पताल पहुंचाया; हालत गंभीर

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को विदा कराने की जिद में ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना शनिवार को हुई, जिसके बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के डभौरा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र विजय पाल अपनी ससुराल बिलसंडा के कल्यानपुर ताल्लुक बेहटी गांव आया था। वह अपनी पत्नी सरवती को अपने साथ ले जाने (विदा कराने) की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर विनोद ने आवेश में आकर खेत में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद विनोद की हालत बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। ससुराल वालों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी (PRV 5925) की टीम, जिसमें सब कमांडर कांस्टेबल सौरभ मलिक, राजन तोमर और चालक शिवओम शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए युवक को सरकारी गाड़ी से बिलसंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अखिलेश कुमार ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, जहर के गंभीर असर को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में विनोद की पत्नी सरवती का पक्ष अलग है। सरवती ने बताया कि उसके पति विदा कराने के लिए दबाव बना रहे थे और इसी बात पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। सरवती के अनुसार, विनोद ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पत्नी ने यह भी कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके पति ने कौन सी दवा खाई है। बिलसंडा थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया कि थाने के स्तर पर फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई लिखित सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने खो नदी के पुल से लगाई छलांग:बिजनौर में कई घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
    Next Article
    गैंगेस्टर मामले में दोषी को तीन साल की सजा:इटावा कोर्ट ने 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, फिरोजाबाद का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment