Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:गाजियाबाद में नौकरी के नाम पर ठगे पैसे, दबाव में आकर खाया सल्फास

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 23 वर्षीय करिश्मा की मौत से जुड़ा है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसे ठगे गए और बाद में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस के अनुसार, पवन कुमार वर्मा निवासी एनएच-9, महरौली, गाजियाबाद ने 16 फरवरी 2026 को वेवसिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी करिश्मा से कुछ लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे। आरोप है कि शिवांगी, राहुल, सपना निवासी शिबनपुरा, गाजियाबाद और राहुल जैन निवासी भगवती विहार, दिल्ली ने पैसे लेने के बाद उन्हें वापस नहीं किया। जब करिश्मा ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसकी सीडी वायरल करने और बार-बार सल्फास खाकर जान देने की धमकी दी। इन धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर करिश्मा ने सल्फास का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में वेवसिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल जैन (23 वर्ष) निवासी विकास विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल जैन ने बताया कि उसने करिश्मा से अविवाहित होने का झूठ बोलकर दोस्ती की थी और नौकरी दिलाने के नाम पर उससे पैसे लिए थे। आरोपी के मुताबिक बाद में करिश्मा उस पर शादी का दबाव बनाने लगी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:गैस सिलेंडर की कीमतें घटाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    गोरखपुर में अभ्यर्थी बोले- आसान रहा UPSI का पेपर:एग्जाम से पहले उतरवाई गई ज्वेलरी, कलावा और बेल्ट भी निकालना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment