Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती के पेट पर लात मारी, गर्भपात हुआ:लखनऊ में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाली एक 23 साल की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के गोपालगंज हुस्सेपुर की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ आलमनगर स्थित अशोक विहार, राज गार्डेन इलाके में रहती है। पीड़िता के अनुसार वह पिछले तीन सालों से अपनी मां के साथ यहां रह रही है। फर्जी तरीके से हस्ताक्षर भी करवा लिए गए युवती का आरोप है कि उसकी दोस्ती कश्मीरी बाग पक्का पाग निवासी फरदीन खान से हो गई थी। फरदीन ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का दबाव बनाया और 20 अक्टूबर 2024 को यह कहकर शादी किया कि शादी के बाद वह हिंदू धर्म अपना लेगा और हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि निकाहनामा पर उससे फर्जी तरीके से हस्ताक्षर भी करवा लिए गए। आरोपी उसके साथ मारपीट करता था पीड़िता के मुताबिक निकाह के बाद आरोपी उसे अपने घर ले जाने के बजाय पास में किराए के मकान में रखता रहा और बार-बार कलमा पढ़कर मुस्लिम रीति-रिवाज से रहने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने जबरन उसे गर्भवती कर दिया। करीब तीन माह की गर्भावस्था के दौरान जब उसने आरोपी से धर्म परिवर्तन के वादे को लेकर सवाल किया तो उसने पेट पर लात मार दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर चला गया। एक साल से परेशान कर रहा पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले एक साल से उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा और शिकायत करने पर जान से मारने व बेच देने की धमकी भी देता था। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलशक्ति मंत्री ने कहा वकालत राष्ट्र सेवा का माध्यम:एबीवीपी एक छात्र संगठन नहीं, राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है
    Next Article
    कानपुर में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन:दो ठिकानों पर छापेमारी 46 सिलेंडर बरामद, अवैध रूप से की जा रही थी रिफिलिंग-FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment