Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Latest

    कोलकाता चोरबागान दुर्गा पंडाल हादसे में 19 की मौत

    कोलकाता के उत्तर इलाके में चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम भारी भीड़ के बीच हादसा हो गया। पंडाल का एक हिस्सा ढहने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए।

    गंदा टॉयलेट दिखे तो खींचें फोटो, NHAI देगा ₹1,000, जानें तरीका

    हाईवे पर सफर के दौरान गंदे टॉयलेट की समस्या से अब राहत मिल सकती है. अगर आपको टोल प्लाजा पर टॉयलेट गंदा मिलता है, तो आप ऐप के जरिए इसकी शिकायत कर सकते हैं. खास बात यह है कि शिकायत करने पर आपको 1,000 रुपये का इनाम भी मिल सकता है.

    Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

    दिल्ली के पुलिस इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि शहर की पहली प्राथमिकी इसी दिन 1861 में दर्ज की गई थी। यह मामला सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 45 आने यानी लगभग 2.80 रुपये मूल्य के घरेलू सामान की चोरी से जुड़ा था। जब शहर में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब दिल्ली, पंजाब प्रांत का हिस्सा था।उर्दू और फारसी प्रचलित भाषाएं थीं और अदालत तथा पुलिस दस्तावेज में इनका उपयोग किया जाता था। प्राथमिकी का कुछ हिस्सा उर्दू में, कुछ फारसी में लिखा गया था। इसे सब्जी मंडी थाने के अधिकार क्षेत्र में कटरा शीश महल के निवासी मोहम्मद ए.आर. खान के बेटे मैउद्दीन ने पंजीकृत कराया था।यह मामला चोरी का पहला पंजीकृत मामला है। चोरी की गई वस्तुओं में महिलाओं के कपड़े, एक हुक्का, खाना पकाने के तीन छोटे बर्तन (देगची), एक कटोरा और अन्य सामान शामिल थे जिनकी अनुमानित कीमत उस वक्त 45 आने थी। सब्जी मंडी क्षेत्र का इतिहास 1861 के भारतीय पुलिस अधिनियम के लागू होने से जुड़ा हुआ है।सब्जी मंडी, दिल्ली का पहला पुलिस थाना था, जिसे आधिकारिक तौर पर 18 अक्टूबर 1861 को स्थापित किया गया था। इसके अलावा 18 अक्टूबर का दिन देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। यह साल 2004 का 18 अक्टूबर का दिन था जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली।देश-दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1861 : 45 आने यानी लगभग 2.80 रुपये मूल्य के घरेलू सामान की चोरी को लेकर दिल्ली की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई। 1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया। 1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना, जिसने 1927 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) का स्थान लिया।1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन का वेस्ट आरेंज, न्यूजर्सी में निधन। 1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते राष्ट्र प्रमुख का पद छोड़ देना पड़ा। 1956 : महिला टेनिस में विश्व की जानी मानी खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का प्राग में जन्म।1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन। वेनेरा4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला। इसने ग्रह के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पृथ्वी पर भेजी।1972 : बहुउद्दश्यीय हेलीकाप्टर एसए 315 ने बेंगलूर की परीक्षण उड़ान भरी। 1980 : पहली हिमालय कार रैली को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से रवाना किया गया। 2004: कुख्यात दस्यु सरगना और तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।2007 : आठ वर्ष के स्व:निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया। इस हमले में तो वह बच गईं लेकिन इसी वर्ष दिसंबर में उनकी हत्या कर दी गई। 2018 : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का निधन।उनका जन्म आज ही के दिन 1925 में हुआ था। 2024 : हमास ने अपने नेता याह्या सिनवार के गाजा में इजराइली बलों के हमले में मारे जाने की पुष्टि की।

    पहले पति को छोड़ा, दूसरे का कर दिया मर्डर! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश

    हरियाणा के फरीदाबाद में गोपाल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि योगेंद्र को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था. 14-15 अक्टूबर की रात काजल ने सोते समय अपने पति गोपाल की गर्दन पर चाकू से कई वार किए थे. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी.

    कैसे पड़ा मां पार्वती का नाम महागौरी? पढ़ें ये व्रत कथा

    Maa Mahagauri Vrat Katha: इस साल सप्तमी तिथि दो दिन पड़ने के कारण नवरात्र के आठवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी, जबकि 19 अक्टूबर को मां महागौरी की आराधना होगी. मान्यता है कि दुर्गाष्टमी पर इस व्रत कथा का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है.

    Milan में युद्ध और महंगाई विरोधी मार्च में हिंसा, 50 उपद्रवी हिरासत में

    मिलान के मध्य हिस्से में शनिवार को दंगाइयों ने पुलिस से झड़प के बाद दुकानों में लूटपाट की और संपत्तियों में आग लगा दी। हिंसा के कारण पियाजा डेल डुओमो चौक और महंगी वस्तुओं की दुकानों वाला एक बाजार खाली हो गया, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में खरीदारी करने वाले लोग मौजूद रहते हैं। अलग-अलग जगहों पर युद्ध और बढ़ती महंगाई के खिलाफ निकाला गया मार्च शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था लेकिन बाद में नकाब पहने प्रदर्शनकारियों ने दंगा नियंत्रण पुलिस पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं।घटना के बाद सामने आईं तस्वीरों में काराबिनिएरी पुलिस की एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ की खबर के अनुसार, कम से कम दो पुलिस अधिकारी घायल हुए और कई नाबालिगों समेत करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हिंसा की निंदा की। उन्होंने लिखा, “प्रदर्शन करना एक अधिकार है। अपने शहरों में आग लगाना नहीं।” उन्होंने उन “उपद्रवियों” का जिक्र किया, जो प्रदर्शनों का फायदा उठाकर अराजकता फैलाते हैं, सुरक्षा सुनिश्चित करने वालों पर हमला करते हैं और पूरे शहरों को बंधक बना लेते हैं।मिलान के मेयर ग्यूसेप्पे सेला ने कहा, “कानून लागू करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हिंसा और शहर को भारी नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।”

    'जिंदा लोगों को मार दिया', ग्वालियर में 15 मौतों पर पीड़ित परिजनों का आरोप

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास एक ट्रक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि घायलों को समय पर इलाज नहीं मिला. पीड़ित परिवारों ने पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

    स्विट्जरलैंड या कश्मीर? VIDEO देखकर फर्क करना हो जाएगा मुश्किल

    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्विट्जरलैंड और कश्मीर की गुरेज वैली के खूबसूरत नजारों की ऐसी तुलना की गई है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दोनों जगहों के पहाड़, हरे मैदान, नीला-फ़िरोज़ी पानी और बर्फीली चोटियां कई लोगों को एक जैसी नजर आईं. वीडियो पर यूजर्स ने कश्मीर की खूबसूरती की जमकर तारीफ की और इसे स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत बताया.

    पैरेंट्स की शादी पर सलमान ने खोला बड़ा राज, खिलाफ थे नाना

    सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में बताया कि उनके माता-पिता की शादी के बाद, उनके नाना ने पांच साल तक सलीम खान से बात नहीं की थी. उन्होंने आगे बताया कि बाद में उनके नाना को इस बात का पछतावा हुआ.

    5 लोगों की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मृतक की 2 बहनों-बहनोई पर FIR

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया. मृतक महेश के साले की शिकायत पर उसकी दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

    'जेलर 2' की कमाई में तीसरे दिन बंपर उछाल, रजनीकांत ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 3 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' गुरुवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो अब बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई तीन फिल्मों से आगे चल रही है। इसी के साथ रजनीकांत ने साबित कर दिया है कि 75 की उम्र में भी उनका स्टाडम कायम है।

    आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर फुल स्टॉप

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद उनकी जमकर तारीफ की है. वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.