Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:प्रयागराज नवाबगंज में ANTF कार से किया 550 ग्राम ड्रग्स जब्त, एक तस्कर फरार

    10 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 550 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान का हिस्सा है। पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के नेतृत्व में टीम ने काम किया। मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के मन्सूरा बाईपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यह कार पकड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर और सौरभ सोनकर के रूप में हुई है। दोनों माण्डा खास, थाना माण्डा, प्रयागराज के निवासी हैं और उनकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी सागर सोनकर के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करते थे और मुनाफे को आपस में बांटते थे। फरार आरोपी सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में नवाबगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दोहराया है कि जनपद में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सिलेंडरों से लदी DCM-कार की भिड़ंत:खाई में पलटी कार, दोनों ड्राइवर गंभीर; हाईवे पर लगा जाम
    Next Article
    मिर्जापुर में दूल्हा फरार, चौथे भाई से हुई शादी:विदाई रुकी तो नवविवाहिता मां-पिता संग पहुंची एसपी कार्यालय, मदद मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment