Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 लाख-स्कॉर्पियो नहीं मिली, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा:संभल में दुल्हन इंतजार करती रही, पिता से लिपटकर फूट-फूटकर रोई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में 10 लाख कैश और स्कॉर्पियो की मांग पर अड़ा दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की वालों ने फोन किया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जैसे ही दुल्हन को इसका पता चला वह पिता से लिपट कर फूट-फूटकर रोने लगी। लड़की के पिता का कहना है कि शादी के कुछ दिन पहले लड़के वालों ने अचानक पैसे और गाड़ी की डिमांड रख दी। हमने असमर्थता जताई। दूल्हा शाम को बारात ही लेकर नही पहुंचा। बेटी इंतजार करती रह गई। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… बनियाखेड़ा गांव निवासी शकील पुत्र इमामुद्दीन ने अपनी बेटी फराना जहां का रिश्ता मुरादाबाद के मोहम्मदपुर जमापुर निवासी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे मुख्तार अली के साथ तय किया था। रविवार शाम 4 बजे बारात आनी थी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन निर्धारित समय पर बारात नहीं पहुंची। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार से बात की। दूल्हे ने 10 लाख रुपए कैश और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया। इस घटना के बाद दुल्हन फराना अपने पिता को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन के पिता मोहम्मद शकील ने मुख्तयार पुत्र रफेदीन, मोहम्मद मुस्तफा, मुदस्सिर, इस्तकार, मौज्जिम, सलीम पुत्र मुख्तयार, अशरफी पत्नी मुख्तयार, बब्बो और शबरीना पुत्री मुख्तयार समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पिता बोले- सवा 7 लाख दे चुके थे पिता मोहम्मद शकील ने बताया, उन्होंने रिश्ता तय होने के बाद से अब तक 7 लाख 25 हजार रुपये का सामान दिया है, जिसमें 2 बार में 3 लाख नकद शामिल है। 10 लाख रुपए नकद या स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग उनकी हैसियत से बाहर है। लड़के वालों ने 19 अप्रैल को पहली बार डिमांड की। 22 अप्रैल को लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन कोई नहीं आया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें पीड़ित पक्ष से शिकायत मिली है। दूल्हा पक्ष को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:चंदनपुर मोड़ पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    बायोमेट्रिक ने खोली ‘डबल एंट्री’ की पोल:बरेली में दो नामों से परीक्षा देकर नौकरी पाने की साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment