Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 साल में चौगुना रिटर्न का वादा, करोड़ों की ठगी:प्रयागराज में गारंटीड रिटर्न का सर्टिफिकेट देने वाले कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 10 साल में रकम चार गुना करने का झांसा देकर हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी की गई। एक नहीं बल्कि चार-चार कंपनियां बनाकर यह पूरा खेल किया गया। जब निवेशकों ने रकम लौटाने का दबाव बनाया तो कंपनी के लोग ऑफिस में ताला लगाकर भाग निकले। इस मामले में 21 एजेंटों ने शाहगंज थाने पहुंचकर शिकायत की, जिस पर डायरेक्टर व उसकी चारों कंपनियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाने पहुंचे एजेंट व कर्मचारी राजीव सिंह विशेषरपुर,जनपद मीरजापुर के रहने वाले हैं। वह अपने 20 अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचे। बताया कि टोगो रिटेल मार्केटिंग लिमिटेड का ऑफिस लीडर रोड शाहगंज पर था। इसका निदेशक डा० पृथ्वी पाल सिंह शेट्ठी है। उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वियाल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लि0, पेट्रान माइन्स एण्ड मेटलस लिमिटेड, जियो शाइन माइन्स एण्ड मेटल्स लि., मिलानी टेक्नो इंजीनियरिंग लि0 कंपनियां भी अलग-अलग शहरों में बनाईं। वह और उसके साथ इन कंपनियों में विभिन्न पदों व एजेंट के पद पर कार्य करते थे। नियुक्ति निदेशकों व डा० पृथ्वी पाल सिंह शेट्ठी करते थे। कंपनी में 10 साल में चार गुना गारंटीड रिटर्न का वादा करके निवेश कराया जाता था। कंपनी के कर्मचारी होने के नाते उन लोगों ने भी सगे-संबंधियों व बहुत से अन्य लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया। बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र में भी फैला जाल निवेशकों को गारंटीड रिटर्न का झांसा भी दिया गया। समय बीतने पर जब निवेशक धनराशि को प्राप्त करने के लिए कंपनी में पहुंचे तो हीलाहवाली की जाने लगी। बाद में कंपनी का ऑफिस भी बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि पृथ्वी पाल सिंह शेट्ठी बोगस कम्पनीयां बनाकर हजारों करोड़ रुपये गबन कर चुका है और बिहार, उत्तराखण्ड तथा महाराष्ट्र में भी इसी तरह ठगी की है।उत्तराखण्ड व महाराष्ट्र में उसके खिलाफ मुकदमे भी हैं। शाहगंज एसओ कपिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दस्तावेजी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बोले- पार्टी मजबूत करने पर रहेगा जोर:नरेश अग्रवाल की पहल उनका बड़प्पन, मतभेद भुलाकर साथ लड़ेंगे 2027 चुनाव
    Next Article
    बस से हाईटेंशन तार छूने पर एक की मौत:शव का दाह संस्कार करने जा रही गाड़ी में कई सवार थे, सिद्धार्थनगर में तीन की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment