Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 दिन की बच्ची को बेचने की साजिश:तीन लोग हिरासत में, 2.60 लाख में हुआ था सौदा

    1 hour ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10 दिन की नवजात बच्ची को 2.60 लाख रुपये में बेचने की साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक निजी अस्पताल की नर्स सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अस्पताल की मालकिन की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले दंपती ने बच्चा गोद लेने की इच्छा से सोशल मीडिया पर जानकारी जुटानी शुरू की। कुछ संदिग्ध लोगों ने उनसे संपर्क कर बच्चा दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांगी।इस दौरान यह सौदा 2.60 लाख में तय हुआ।दंपती ने सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), बाल कल्याण समिति और बिसरख कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपियों ने दंपती को बच्ची दिखाने के लिए बिसरख गोलचक्कर के पास बुलाया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे, जब एक महिला 10 दिन की बच्ची को लेकर मौके पर पहुँची, तो सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीमों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। हिरासत में ली गई महिला ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल की मालकिन और एक अन्य व्यक्ति की भी इस प्रकरण में संलिप्तता पाई गई है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को संदेह है कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो बच्चा गोद लेने के इच्छुक लोगों को निशाना बनाते हैं। अभी तक बच्ची के असली माता-पिता का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को चोरी किया गया था या माता-पिता की सहमति से बेचा जा रहा था। बरामद बच्ची को फिलहाल नोएडा के साईं कृपा शेल्टर होम भेज दिया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर एसपी ने उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया फेरबदल, कार्यालय से सूची जारी
    Next Article
    फिरोजाबाद के पारस होटल पर छापा, 15 लोग हिरासत में:देह व्यापार के शक में कार्रवाई, होटल सील करने की प्रक्रिया शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment