Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    100 फीट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या:कनपटी पर सटाकर मारी गोली, सड़क पर बिखरा मांस; आरोपी बोला- दबदबा था और रहेगा

    23 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे 100 फिट जमीन के लिए 2 सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। आरोपी ने 22 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। गोली लगते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसका सिर फट गया और मांस बाहर सड़क पर बिखर गया। फिर आरोपी ने उसके ऊपर खड़े होकर हवा में पिस्टल लहराई। उसने कहा कि जिसने भी जमीन की तरफ आंख उठा कर देखा। उसे गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा। कहा कि दबदबा था और रहेगा। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया है। जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं तनाव को लेकर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। घर के सामने है 100 फीट जमीन मझवां गांव निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि मैं किसान हूं। मेरे पास करीब 2 बिस्वा जमीन है। मेरे घर के सामने करीब 100 फीट जमीन है। इसको लेकर मेरे बड़े भाई देवी प्रसाद सिंह से विवाद चल रहा था। वह आए दिन जमीन पर कब्जा करने को लेकर झगड़ा करते थे। इसको लेकर करीब 4 से 5 बार पंचायत भी हो चुकी थी। हर बार पंचायत ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया था। मगर ये लोग पंचायत के फैसले को नहीं मान रहे थे। गुरुवार रात करीब 9:15 बजे मेरा बेटा सौरभ अपने घर के सामने खड़ा था। तभी देवी प्रसाद सिंह के बेटे बबलू और रिशु पहुंच गए। उनके साथ परिवार का एक लड़का प्रशांत भी था। आरोपियों ने मेरे बेटे से झगड़ा शुरू कर दिया। घर से 100 मीटर दूर गोली मारी कहा कि वह जमीन मेरी है। इसे हम लेकर रहेंगे। बबलू बोला कि मैं पंचायत के फैसले को नहीं मानता। अगर तुम लोगों ने जमीन नहीं छोड़ी तो अंजाम बुरा होगा। जब मेरे बेटे ने इनकार किया तो रिशु और प्रशांत ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मेरा बेटा बचने के लिए भागने लगा। तभी घर से करीब 100 मीटर दूर बबूल सिंह ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बबलू ने मेरे बेटे की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली आरपार हो गई। गोली लगते ही मेरा बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर का मांस बाहर निकल आया। गोली चलने की आवाज सुनकर मैं घर से बाहर निकला। आरोपी बबलू मेरे बेटे के ऊपर खड़ा होकर पिस्टल लहरा रहा था मैंने देखा कि मेरा बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बबलू सिंह के दोनों पैरों के बीच में मेरा बेटा पड़ा था। उसके ऊपर बबलू हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा था। उसने मुझे देखते ही कहा कि जमीन की तरफ जो भी देखेगा उसका यही हाल होगा। जमीन पर कब्जा करने वालों को गोलियों से भून दिया जाएगा। मेरा कल भी दबदबा था और आगे भी रहेगा। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी फरार हो गए। गांव वालों के साथ हम लोग बेटे को लेकर सिंधोरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंधौरा थाना पुलिस, एसओजी, एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार और एसीपी पिंडरा मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस भी गांव में तैनात की गई है। चौकी प्रभारी एक्शन लेते तो मेरा बेटा जिंदा होता सर्वेश सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। मैंने कई बार चौकी पर शिकायत की थी। मगर पुलिस आरोपियों की ही सुनती थी। मई में आरोपियों से हम लोगों का विवाद हो गया था। तब भी मैंने पुलिस से शिकायत की थी। मगर तब चौकी प्रभारी आरोपियों से मिला हुआ था। 28 मई को तत्कालीन सिंधौरा चौकी प्रभारी रोहित पटेल ने मेरे बेटे को उठा लिया था। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बेटे को छोड़ने के एवज में मुझसे 4.50 लाख रुपए ले लिए थे। चौकी प्रभारी ने आरोपियों की सुनी थी। मेरी एक भी बात नहीं सुनी। अगर पुलिस तब आरोपियों पर कार्रवाई करती तो आज मेरा बेटा जिंदा होता। एडीसीपी बोली- सभी पहलुओं पर जांच हो रही है एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र ने बताया कि सौरभ सिंह पुत्र सर्वेश सिंह का द्वितीय पक्ष प्रशांत सिंह एवं रिशु सिंह, बबलू सिंह पुत्रगण देवी प्रसाद सिंह, जो आपस में पट्टीदार हैं से मध्य जमीनी विवाद को लेकर वाद-विवाद हो गया। विवाद के दौरान द्वितीय पक्ष द्वारा सौरभ सिंह को गोली मार दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- यूपी की PCS अफसर बोलीं- मम्मी ने मुझे बदनाम किया:चोरी छिपे 17 बीघा जमीन 68 लाख में बेची, भूमाफिया से मेरा कोई कनेक्शन नहीं ‘मुझे पता भी नहीं था कि सहारनपुर में FIR हो गई। गुरुवार सुबह न्यूज से जानकारी हुई। देखा तो पता चला कि मेरी मम्मी ने ही मेरे और परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने न तो जांच की, न ही सच्चाई जानने की कोशिश की। मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया। मेरा भू-माफिया से कैसे कनेक्शन हो सकता है? मम्मी ने 17 बीघा जमीन देहरादून के व्यक्ति को बेच दी, वही पैसा उनके खाते में आया है।' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल बोले- मंत्री राजभर के मुंह में डॉट... डॉट... डॉट:पहले यही मोदी-योगी के खिलाफ थे, राम मंदिर के बड़े चोरों को बचा रही बेईमान सरकार
    Next Article
    स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड:सपा विधायक बोले- 'न' से नरेंद्र और 'म' से मोदी… पढ़ाने पर एक्शन क्यों नहीं हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment