Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल बोले- मंत्री राजभर के मुंह में डॉट... डॉट... डॉट:पहले यही मोदी-योगी के खिलाफ थे, राम मंदिर के बड़े चोरों को बचा रही बेईमान सरकार

    20 hours ago

    2

    0

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव शुक्रवार को 12 बजे इटावा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर कहा- उनके मुंह में डॉट…डॉट…डॉट। ये वही राजभर हैं जो पहले हमारी पार्टी की तरफ हुआ करते थे। पीएम और सीएम को लेकर उल्टा-सीधा बोलते थे। दरअसल, ओपी राजभर ने सपा को यादववादी पार्टी बताते हुए ट्वीट किया था। शिवपाल ने बसरेहर की ग्राम पंचायत अभिनयपुर पाठकपुर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि सरकार बेईमान है। बड़े चोरों को बचा रही है। शिवपाल की 3 बड़ी बातें पढ़िए 1. 2027 चुनाव में चोरों को बचाने वालों को हटाएं शिवपाल ने कहा- भगवान राम के मंदिर में चोरी की घटना पर छोटे-छोटे लोग पकड़े गए। उनको जेल भेजा गया। बड़े लोगों को बचाया जा रहा। बड़े लोगों को भी जेल भेजा जाए। भगवान राम के मंदिर में चोरी करने वालों को सरकार बचा रही है। मेरी जनता से अपील है कि आने वाले चुनाव में इन चोरों और चोरों को बचाने वाले लोगों को भी हटाया जाए। 2. बुलडोजर के नाम पर दिखावा हो रहा शिवपाल ने कहा- सरकार राम मंदिर में चोरी के आरोपियों के यहां बुलडोजर चलवाने की बात कह रही है। यह सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। कायदे से तो पहले बड़े चोरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उसके बाद छोटे चोरों पर एक्शन होना चाहिए। 3. ऊर्जा मंत्री झूठ बोलते हैं बिजली की दरें न बढ़ाने वाले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान को लेकर शिवपाल ने कहा- वो बहुत झूठ बोलते हैं। अभी 10% इन्होंने बढ़ाया था, अब यह जान गए कि जनता इनके खिलाफ हो गई है। अभी अगर बिजली के दाम नहीं भी बढ़ाते हैं, तब भी बहुत महंगी बिजली है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन लोगों ने टंकियां बनाई क्या उनमें पानी आ रहा है। टंकियां पानी नहीं दे रही हैं। इटवा से बेवर वाली सड़क अधूरी पड़ी है। खराब सड़कों पर टोल टैक्स वसूलने का काम ये भाजपा की सरकार कर रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन:बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 3 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा तक करेंगे दिग्विजय सिंह:राम मंदिर निर्माण में दान करने वाले लोगों को भी साथ बुलाएंगे, 2 अक्टूबर से होगी शुरुआत
    Next Article
    100 फीट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या:कनपटी पर सटाकर मारी गोली, सड़क पर बिखरा मांस; आरोपी बोला- दबदबा था और रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment