Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    100रु में मिलेगा यूपी T-20 लीग का टिकट:ग्रीन पार्क को मिले 12 मैच, पहली बार ऑनलाइन मिलेंगे फैमिली और कॉर्पोरेट पास

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रोमांच से भरपूर यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण का बिगुल बज चुका है। इस बार लीग के शानदार मुकाबले लखनऊ के इकाना के साथ-साथ कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में भी खेले जाएंगे। 14 अगस्त से शुरू हो रही इस फटाफट क्रिकेट लीग की मेजबानी के लिए दोनों शहरों को तैयार किया जा रहा है। कुल मैचों में से 22 मुकाबले लखनऊ के हिस्से आए हैं, जबकि कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम 12 मैचों की मेजबानी करेगा। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टिकटों की लॉन्चिंग 20 जुलाई को लखनऊ में होने वाले एक विशेष समारोह में की जाएगी। 100 रुपये से लेकर 10 हजार तक के टिकट, 'बुक माय शो' पर मिलेगी बुकिंग क्रिकेट फैंस अपनी जेब और पसंद के हिसाब से 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के टिकट खरीद सकेंगे। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' के जरिए की जाएगी। इस चौथे सीजन में क्रिकेट प्रेमियों की सहूलियत के लिए एक नया प्रयोग किया जा रहा है। पहली बार स्टूडेंट टिकट के साथ-साथ फैमिली और कॉर्पोरेट टिकट भी ऑनलाइन माध्यम से ही बेचे जाएंगे, ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सके। छात्रों को आईडी दिखाने पर काउंटर से मिलेगा 100 रुपये का टिकट बजट में मैच देखने की चाहत रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खास इंतजाम किया गया है। स्टूडेंट्स सिर्फ 100 रुपये में स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का रोमांच देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑफलाइन काउंटर पर जाकर अपने कॉलेज का वैध एंट्री कार्ड दिखाना होगा। वहीं, दूसरी तरफ कॉर्पोरेट घरानों और परिवारों के लिए स्पेशल फैमिली पैकेजेस की बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में ही रखी गई है। टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री कुल दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में लखनऊ में होने वाले उद्घाटन मैच (ओपनिंग सेरेमनी) सहित शुरुआती 22 मैचों के टिकट बेचे जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में कानपुर में होने वाले नॉकआउट और महामुकाबले यानी फाइनल सहित कुल 12 मैचों के टिकटों की बिक्री की जाएगी। पूर्व क्रिकेटरों और बलिदानी परिवारों को मुफ्त में मैच दिखाएगी गवर्निंग काउंसिल 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होने वाले मिनी ऑक्शन से ठीक पहले लीग की गवर्निंग काउंसिल इन टिकटों के प्रारूप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर देगी। इसके लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम को चुना गया है। लीग में इस बार एक बेहद सराहनीय पहल भी की जा रही है। गवर्निंग काउंसिल ने फैसला लिया है, कि उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेटरों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सैनिकों के परिवारों को हर मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मैच में उनके लिए स्पेशल वीआईपी सीटें आरक्षित रखी जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नर्वदेश्वर मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण:समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा ने पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया
    Next Article
    हाथरस के जैन मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम:उपाध्याय शिवदत्त महाराज ने संगति के प्रभाव पर व्यक्त किए विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment