Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के जैन मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम:उपाध्याय शिवदत्त महाराज ने संगति के प्रभाव पर व्यक्त किए विचार

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस के नयागंज स्थित 1008 श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त जी महाराज और मुनि श्री 108 पदम दत्त जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने प्रवचन में उपाध्याय शिवदत्त जी महाराज ने संगति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन पर संगति का गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कोई गलत संगति में रहता है, तो उसके आचार-विचार भी उसी के अनुरूप हो जाते हैं। गलत संगति में रहने वाले लोग अच्छे-बुरे का भेद भूल जाते हैं और अपने प्रियजनों को भी भुला देते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सर्प को दूध पिलाने पर भी वह विष ही उगलता है, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति के लिए कितना भी कुछ कर लिया जाए, उसकी प्रवृत्ति नहीं बदलती। हालांकि, यदि वही व्यक्ति मुनियों की संगति में रहता है और भक्ति करता है, तो उसके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उपाध्याय शिवदत्त जी महाराज ने मूर्ति पूजा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि जिस प्रकार साधारण कागज पर मूल्य अंकित होने और अधिकृत हस्ताक्षर होने के बाद वह मुद्रा बन जाता है, उसी प्रकार मुनियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार और प्रतिष्ठा के बाद पत्थर की प्रतिमा पूजनीय बन जाती है। उन्होंने कहा कि केवल वस्त्र बदल लेने से कोई भगवान नहीं बन जाता। कार्यक्रम में श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अनिल जैन 'गुड्डू', अमित जैन, पंकज जैन, सुभाष चंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन, अरविंद जैन 'राजा बाबू', सतेंद्र जैन, विजय जैन लोहिया, राजकुमार जैन लोहिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100रु में मिलेगा यूपी T-20 लीग का टिकट:ग्रीन पार्क को मिले 12 मैच, पहली बार ऑनलाइन मिलेंगे फैमिली और कॉर्पोरेट पास
    Next Article
    युवती की फोटो दूसरे धर्म के युवक संग वायरल:पिता ने इंस्टाग्राम पर देखा, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment