Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.06 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में फंसे BJP नेता:आगरा में ICICI बैंक ने भाजपा नेता मिश्रीलाल राजपूत सहित 3 पर FIR कराई

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता मिश्रीलाल राजपूत बैंक धोखाधड़ी में फंस गए हैं। ICICI ने थाना हरीपर्वत में 1.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मिश्रीलाल राजपूत सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। बैंक का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी सेल डीड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से भारी रकम का लोन हासिल किया। मामले में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले 78 लाख रुपये का होम लोन लिया और बाद में उसी संपत्ति के आधार पर 15 लाख रुपये का टॉप-अप लोन भी लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ये है पूरा मामला मिश्रीलाल राजपूत लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वे भाजपा जिला उपाध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष रहे हैं। ICICI बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि हर्ष गोयल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, फतेहाबाद रोड स्थित कलाल खेड़िया निवासी मिश्रीलाल राजपूत ने फर्रुखाबाद निवासी प्रियंका श्रीवास्तव और अंकुश श्रीवास्तव के साथ 9 फरवरी 2021 को 78 लाख रुपए का लोन लिया था। बैंक का तर्क कि लोने लेने में जो दस्तावेज लगाए, वह बाद में हुई जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद 4 अक्टूबर 2021 को 15 लाख का टॉप-अप लोन लिया। 31 जनवरी 2024 के बाद से उन्होंने किश्त जमा नहीं की। ब्याज लेकर ये धनराशि 1.06 करोड़ रुपए हो गई। लगातार किस्त नहीं आने पर बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक को पता चला कि जिस संपत्ति को गिरवी रखकर लोन लिया गया था, वह पहले से ही किसी अन्य बैंक के पास बंधक रखी जा चुकी थी। आरोप है कि इस महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाकर और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक को गुमराह किया गया। पुलिस छानबीन में जुटी बैंक के अनुसार, मूल रूप से करीब 93 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया था, लेकिन लगातार भुगतान न होने और ब्याज जुड़ने के कारण बकाया राशि अब बढ़कर लगभग 1.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ICICI बैंक ने हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह से घने बादल छाए, तेज बारिश के आसार:आगरा में उमस से राहत मिली, 25 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा
    Next Article
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:प्रयागराज में अंबेडकर वाहिनी युवजन सभा ने पीएम-शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment