Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से घने बादल छाए, तेज बारिश के आसार:आगरा में उमस से राहत मिली, 25 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा चल रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है। दिन में बारिश की संभावना है। 25 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 26 जुलाई के बाद मौसम खुल सकता है। पिछले दो दिन से आगरा में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि आगरा में अब तक सामान्य से 11 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में बारिश के रिकॉर्ड में और सुधार होगा। सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने एक जुलाई से 21 जुलाई के बीच जिले में 195.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। 25 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी पिछले दो दिन से आगरा में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को आगरा में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को 5.1 मिमी बारिश हुई। इसके बावजूद सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जुलाई में इस तरह बारिश हुई
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो रोडवेज बसों के बीच फंसकर महिला की मौत:हरदोई में दोनों ड्राइवरों एक साथ बढ़ाई बस, खड़े-खड़े ही सिर पिच्चा हुआ
    Next Article
    1.06 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में फंसे BJP नेता:आगरा में ICICI बैंक ने भाजपा नेता मिश्रीलाल राजपूत सहित 3 पर FIR कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment