Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    108 एंबुलेंस के स्टाफ की सूझबूझ से जान बची:नोएडा में कॉल मिलते ही पहुंचे, प्राइमरी ट्रीटमेंट कर जिला अस्पताल तक पहुंचाया

    20 hours ago

    1

    0

    नोएडा की सेक्टर 63 थाना के चोटपुर कालोनी से 108 एम्बुलेंस सेवा को एक आपातकालीन कॉल आई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस संख्या UP32EG4842 निर्धारित समय में मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल चिकित्सीय सहायता देकर उसकी जान बचाई। 27 साल का अंशुल पुत्र संजय घायल अवस्था में पाए गए। स्थिति को गंभीर मानते हुए एम्बुलेंस की मेडिकल टीम ने बिना देरी किए प्राथमिक उपचार शुरू किया। ERCP डॉक्टर डॉ. प्रेमचंद के निर्देशानुसार EMT जगपाल ने बूट केयर ड्रेसिंग के जरिए ब्लड को बहने से रोका। इसके बाद मरीज को स्थिर करने के लिए डाइक्लोरान इंजेक्शन (IM) दिया गया। तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल पूरे उपचार के दौरान मेडिकल टीम ने मरीज के वाइटल्स की लगातार मॉनिटरिंग की, जिससे स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रखी जा सके। टीम की तत्परता और तकनीकी दक्षता के चलते मरीज की स्थिति नियंत्रित बनी रही। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सुरक्षित रूप से सेक्टर 39 जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे आगे की चिकित्सीय देखभाल के लिए भर्ती कराया गया। समय पर मिला इलाज डॉक्टर के अनुसार समय पर प्राथमिक उपचार और अस्पताल पहुंचने से मरीज की हालत में स्थिरता बनी रही। यदि उपचार में देरी होती, तो स्थिति अधिक जटिल हो सकती थी। इस पूरे घटनाक्रम में EMT जगपाल एवं एम्बुलेंस पायलट प्रवेश की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय दोनों महत्वपूर्ण रही। दोनों की सतर्कता और कुशल प्रबंधन ने आपात स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने में अहम भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री आशीष पटेल ने UGC का समर्थन किया:मिर्जापुर में विभिन्न संगठनों ने हिंदू समाज को बांटने का आरोप लगाया
    Next Article
    कानपुर में मर्डर–सुसाइड के 3 मामले:क्यों बढ़ रहा है यह खतरनाक पैटर्न? एक्सपर्ट से समझिए असली वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment