Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं की छात्रा बोली-सिपाही ने बिना कपड़ों के फोटो-वीडियो बनाए:मुझे दूसरों के साथ सेक्स के लिए भेजा, मैं मरना चाहती हूं

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में 10वीं की छात्रा ने यूपी पुलिस के सिपाही पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा- सिपाही ने मुझे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। होटल ले जाकर मेरी बिना कपड़ों की फोटो खींच ली। मुझे ब्लैकमेल करने लगा और दूसरों के साथ सेक्स करने के लिए भेजा। मैं अब मरना चाहती हूं। परिवार भी मेरे साथ नहीं है। छात्रा ने वीडियो बनाकर एसपी से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। जबकि, सिपाही ने कहा- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है और सारे आरोप गलत हैं। मामला दिलदारनगर थाने का है।सिपाही गहमर थाने में तैनात है। वह प्रतापगढ़ जिले के करिस्ता का रहने वाला है। अब पढ़िए छात्रा की आपबीती… 'ट्रेन में मेरी मुलाकात हुई' 17 साल की छात्रा ने आरोप लगाया- 6 महीने पहले मैं अपनी बुआ के साथ लखनऊ घूमने गई थी। मैं हावड़ा अमृतसर-एक्सप्रेस से वापस आ रही थी। मेरी बगल की सीट पर बैठे मोहित यादव से मुलाकात हुई और कैजुअली बातचीत शुरू हो गई। बातों-बातों में उसने बताया कि मैं एक सिपाही हूं। गहमर थाने में तैनात हूं। मेरा नंबर ले लो। जब कभी जरूरत हो तो बताना। 'होटल ले जाकर बिना कपड़ों की फोटो-वीडियो बनाई' धीरे-धीरे हम लोगों के बीच दोस्ती शुरू हो गई। वो प्यार-मोहब्बत की बातें करके शादी का झांसा देने लगा। वह मुझे होटल ले जाने लगा और बातों-बातों में मेरी बिना कपड़ो की फोटो और वीडियो बना ली। मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मैं उसकी बातों में आकर पागल सी हो गई थी। वो जो भी कहता और करता मैं सब कुछ करने को तैयार थी। 'मुझसे कहा- लोगों के साथ सेक्स करो' मुझे उसकी असलियत तब पता चला जब उसने कहा कि हमारी शादी में खर्च लगेगा। क्योंकि मां-बाप हमारी शादी के लिए राजी नहीं होंगे। कुछ कमा लिया जाए। मैंने पूछा कि क्या करना होगा तो उसने बताया कि जहां-जहां मैं तुम्हें भेजूं वहां-वहां जाकर उन लोगों को फंसाओ और जब वह तुम्हारे साथ सेक्स करने को तैयार हो तो तुम मिस कॉल मार देना। मैं और मेरे साथी आकर दबोच लेंगे। मैं उसकी बातों में आ गई और उसने अपने साथ-साथ कई लोगों से मेरा यौन शोषण करवाया। 'अब मुझे मरने का मन कर रहा है' ये बाते मैंने अपनी बुआ को डर-डर के बताया कि सिपाही मोहित और उसके साथी मिलीभगत करके मुझे ब्लैक मेल कर रहे हैं। गंदी-गंदी वीडियो को यूट्यूब, फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहे हैं। मुझे लोगों के पास भेजकर सेक्स रैकेट में फंसा रहे हैं। अब मैं क्या करूं? मुझे बस अब मरने का मन कर रहा है। ‘परिवार साथ नहीं, मुझे न्याय चाहिए’ छात्रा ने कहा- परिवार के लोग बदनामी के डर से मामले को खत्म करना चाहते हैं। परिवार मेरे साथ नहीं है। लेकिन मैं अपने बयान से पीछे नहीं हटूंगी। मुझे न्याय चाहिए। सिपाही ने मैसेज कर लिखा- मैं शादी करने को तैयार हूं सिपाही और छात्रा के बीच की व्हॉटसएप चैट भी सामने आई है। सिपाही ने छात्रा को मैसेज कर लिखा- मैं शादी करने को तैयार हूं। तुम शिकायत वापस ले लो। मुझसे आकर मिलो। छात्रा ने कहा- एसपी से शिकायत की फिर भी कार्रवाई नहीं हुई छात्रा ने वीडियो बनाकर कहा कि 5 अक्टूबर को वह एसपी से मिली थी शिकायत दी थी। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह जमानिया के सीओ के पास पहुंची, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। छात्रा का आरोप है कि बयान दर्ज कराने के बाद लौटते समय गहमर थाने में तैनात सिपाही एक अन्य सिपाही के साथ मिला। उसने छात्रा, उसके पिता और बुआ को जान से मारने की धमकी दी और बयान बदलने का दबाव बनाया। जबरन एक कागज पर साइन करा लिए। छात्रा ने कहा- माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी छात्रा ने वीडियो में आरोप लगाया- सिपाही अपने वकील के साथ घर पहुंचा और समझौता करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद मेरे माता-पिता को उठाकर तहसील ले गया। मुझे वहां नहीं बुलाने पर उन्हें नहीं छोड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। सिपाही बोला- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही सिपाही मोहित ने बताया कि ट्रेन में उसकी छात्रा से मुलाकात हुई थी। ट्रेन में एक अन्य युवक छात्रा का वीडियो बना रहा था। उसके कहने पर उसने उस युवक से मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट करवाया था। इसके बाद छात्रा से उसकी बातचीत शुरू हुई। ट्रेन से उतरने के बाद छात्रा ने उसका नंबर लिया और दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही। अब छात्रा उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। पुलिस बोली- शिकायत मिली, विभागीय जांच चल रही है जमानिया के सीओ अंकित तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विभागीय जांच चल रही है। वहीं, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली थी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेट लेवल खो-खो खिलाड़ी ने हादसे में जान गंवाई:जौनपुर में दो बाइक्स की आमने-सामने की भीषण टक्कर; रामलीला देखने जा रहा था
    Next Article
    लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल पहुंचीं:2279 स्टूडेंट्स को मिलेंगी डिग्रियां, मिनी एक्सपो में दिखेंगे नए प्रोजेक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment