Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टेट लेवल खो-खो खिलाड़ी ने हादसे में जान गंवाई:जौनपुर में दो बाइक्स की आमने-सामने की भीषण टक्कर; रामलीला देखने जा रहा था

    6 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में स्टेट लेवल के खो-खो खिलाड़ी की मौत हो गई। वह बुधवार रात करीब 11:30 बजे अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से रामलीला देखने मछलीशहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग कई फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने खो-खो खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-अरुआवा रोड की है। मृतक की पहचान लाजीपार निवासी धरम सरोज (22) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। हादसे में उनके चचेरे भाई और दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला लाजीपार निवासी लल्लू सरोज (48) सूरत की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी आशा देवी, तीन बेटियां रंजना, पूजा और प्रीति और एक बेटा धरम था। तीन बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। धरम बुधवार रात अपने चचेरे भाई सूरज के साथ रामलीला देखने मछलीशहर जा रहे थे। मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर अरुआवा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौत हो गई, जबकि सूरज और दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूरज को इलाज के लिए मछलीशहर ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और धरम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार के इकलौते बेटे को खोने से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला स्तर से स्टेट टीम तक बनाई पहचान धरम ने वर्ष 2015 में जिला स्तर पर खो-खो खेलना शुरू किया था। वर्ष 2018 में उनका चयन उत्तर प्रदेश की स्टेट टीम में हुआ। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई मुकाबलों में जीत हासिल की। वह जनता इंटर कॉलेज में अभ्यास करते थे। धरम का चयन 57वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला-पुरुष खो-खो चैंपियनशिप-2025 के लिए भी हुआ था। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक ओडिशा में आयोजित की गई थी। कोच बोले- जिला से स्टेट लेवल पर कई प्रतियोगिताएं जिताया कोच गुलाब चंद्र यादव ने बताया कि धरम के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत जौनपुर की टीम ने स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीती थी। धरम ने बनारस में मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं और स्कूल गेम्स में भी प्रतिभाग किया था। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और जीत हासिल की थी। सिकरारा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया- रात में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है। …………………… ये खबर भी पढ़िए… एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट होगा, अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीसरी बार सहारनपुर पहुंची CBI उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम बुधवार शाम सात बजे तीसरी बार एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित घर पहुंची है। एक्ट्रेस को 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया है। उन्हें सुबह 10:30 बजे देहरादून की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI) की अदालत में पेश होना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री राजभर बोले- आजम को अखिलेश यादव ने जेल भिजवाया:आगरा में विपक्ष के खिलाफ पोस्टर लगे, राहुल को जिन्ना का एजेंट बताया
    Next Article
    10वीं की छात्रा बोली-सिपाही ने बिना कपड़ों के फोटो-वीडियो बनाए:मुझे दूसरों के साथ सेक्स के लिए भेजा, मैं मरना चाहती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment