Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 हजार वोल्ट लाइन से दो संविदा कर्मी झुलसे:देवरिया में ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से दो संविदा विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मियों की पहचान राजू कुशवाहा (लगभग 25 वर्ष), निवासी फूलवरिया, थाना सुरौली, और गणेश पुत्र वशिष्ठ (34 वर्ष), निवासी पुरैना शुक्ल, थाना सलेमपुर के रूप में हुई है। दोनों संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत थे और मोहाव फीडर से जुड़े एक ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे दोनों कर्मचारी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे कर्मचारी का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस हादसे के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन बंद किए बिना ही मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। वहीं, विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग विद्युत सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पत्नी-बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा:लव मैरिज के 4 साल बाद किया मर्डर, 2 साल के बच्चे को जमीन पर पटका
    Next Article
    अंबेडकर प्रतिमा पर वकीलों ने धरना दिया, मांगें रखीं:हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा-10 लाख का कैशलेस इलाज सरकार कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment