Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पत्नी-बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा:लव मैरिज के 4 साल बाद किया मर्डर, 2 साल के बच्चे को जमीन पर पटका

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पत्नी और बेटे के हत्यारे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 65 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला एडीजे-7 कोर्ट की जज तरन्नुम खान ने सोमवार को सुनाया। फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि इस अपराध की मौत से कम सजा नहीं हो सकती। दरअसल, युवक को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर है। इसीलिए उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला था। इतना ही नहीं, उसने अपने 2 साल के बेटे को भी पटककर मौत के घाट उतार दिया था। युवक के भाई ने ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई पिछले 4 साल से चल रही थी। मामला मिश्रिख कोतवाली थाना क्षेत्र का है। लव मैरिज के 4 साल बाद हत्या की गेगलापुर गांव में नीरज (38) अपने भाइयों गुड्डू और मुकेश के साथ रहता था। नीरज का माया (23) से अफेयर चल रहा था। इसके बाद साल 2018 में उसने माया (23) से शादी कर ली। 2020 में उनके एक बेटा हुआ। उसका नाम उन्होंने पीयूष रखा। इसके बाद से नीरज के अपनी पत्नी से रिश्ते बिगड़ने लगे। नीरज को शक था कि उसकी पत्नी माया का कहीं अफेयर चल रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। शादी के करीब 4 साल बाद 11 फरवरी, 2022 की रात करीब 11:30 बजे नीरज और माया के बीच फिर से झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर नीरज घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया। उनसे कुल्हाड़ी से माया पर हमला कर दिया। इससे माया की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ने अपने 2 साल के बेटे को भी नहीं छोड़ा, जबकि पत्नी की हत्या करने के दौरान बेटा चारपाई पर सो रहा था। नीरज ने बेटे को उठाया और फर्श पर पटक दिया। बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला किया घर में मची चीख-पुकार सुनकर नीरज का भाई मुकेश मौके पर पहुंचा। उसने जब पत्नी और बेटे को बचाने की कोशिश की, तो नीरज ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग भी उठ गए। इस बीच नीरज घर से भाग गया। इसके बाद नीरज के भाई गुड्डू ने उसके खिलाफ पत्नी और बेटे के हत्या का केस दर्ज कराया। 12 फरवरी, 2022 की सुबह पुलिस ने नीरज को रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 4 साल चली सुनवाई के दौरान कई गवाह पेश किए गए। सोमवार को एडीजे-7 कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर नीरज को दोषी करार दिया। जज तरन्नुम खान ने इसे बहुत जघन्य और अमानवीय अपराध मानते हुए नीरज को फांसी की सजा सुनाई। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में बहस पूरी:धनंजय सिंह केस में कोर्ट में लिखित दलीलें दाखिल, 15 अप्रैल को आएगा फैसला
    Next Article
    11 हजार वोल्ट लाइन से दो संविदा कर्मी झुलसे:देवरिया में ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment