Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 सब्जेक्ट में फेल…इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड:झांसी में फंदे पर लटका मिला, आखरी कॉल करने वाला क्लासमेट बोला- डिप्रेशन में था

    2 hours ago

    2

    0

    ‘अभिषेक गौतम मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक कर रहा था। अब वो थर्ड ईयर में आ चुका था। मगर पढ़ने में थोड़ा कमजोर था। फस्ट ईयर से अब तक उसकी 11 सब्जेक्ट में बैक (फेल) आ चुकी थी। इससे डिप्रेशन में रहता था। जो वह सह नहीं पाया और उसने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया।“ यह कहना है झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच के स्टूडेंट्स का। जिनके क्लासमेट अभिषेक गौतम (23) ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। शव कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस छात्र के मोबाइल का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रही है। ताकि सुसाइड की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट की जा सके। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) का है। बोला-दिमाग खराब मत कर, कॉल काटा स्टूडेंट वंश ने बताया- अभिषेक मेरा बैचमेट था और अच्छा दोस्त था। मंगलवार दोपहर को मैंने फोन लगाया। मैंने पूछा- एग्जामिनेशन फॉर्म की पेमेंट नहीं हो पा रही थी। क्या तुम्हारे साथ भी प्रोब्लम है? ये सुनते ही वो भड़क गया और बोला- दिमाग खराब मत करो। बाद में कॉल करना। मुझे लगा कि कुछ डिस्टर्ब होगा। फिर शाम को भी वो दिखा, लेकिन बात नहीं हुई। मैं रोजाना उसके रूम पर जाता था, लेकिन उस दिन नहीं गया। बुधवार सुबह जगा तो पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया। मुझे सुसाइड का कारण एग्जाम का प्रेशर और बैक लगना समझ आ रहा है। उसकी 11 बैक थी। स्टूडेंट अरुण ने बताया- हमारे हॉस्टल का साथी अभिषेक ने सुसाइड कर लिया। उसके फस्ट ईयर से अब तक 11 विषयों में बैक आ चुके थे। 5वें सेमेस्टर में भी 3 बैक आई थी। इसलिए डिप्रेशन में रहता था। थर्ड ईयर में आया था छात्र अभिषेक गौतम (23) पुत्र वेदपाल गौतम राजगढ़ का रहने वाला था। उसका पेतृक गांव औरैया के बंसई गांव में था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी बहन काजल देहरादून में पढ़ती है। पिता वेदपाल गाड़ी चलाते हैं, जबकि मां सुनीता हाउसवाइफ है। मृतक के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया- मेरा भतीजा अभिषेक गौतम BIET कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक कर रहा था। उसका थर्ड ईयर चल रहा था। वह कैंपस के अंदर पंचवटी हॉस्टल के रूम नंबर एस-8 में अकेला रहता था। हर शनिवार को घर आ जाता था, लेकिन इस बार घर नहीं आया। मंगलवार को उससे बात हुई थी, तब सबकुछ ठीक था। फोन नहीं उठाने पर मां ने किराएदार को हाॅस्टल भेजा चाचा ने आगे बताया-अभिषेक की मां सुनीता अपने पैतृक गांव औरया के बंसई गांव गई थी। आज सुबह सुनीता ने अभिषेक को कॉल लगाया तो रिसीव नहीं किया। काफी देर तक फोन नहीं उठाने पर सुनीता ने अपने किराएदार को हॉस्टल भेजा। वह हॉस्टल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी लॉक नहीं खोलाा। तब दरवाजा के छेद से देखा तो अभिषेक का शव कमरे के अंदर पंखे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य स्टूडेंट्स आ गए। वॉर्डन और निदेशक भी पहुंच गए। तब गेट तोड़ा गया, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी। अभिषेक को घर से कोई परेशानी नहीं थी। एग्जाम में कई विषय में बैक आने की वजह से वह डिप्रेशन में था। इसी वजह से उसने सुसाइड किया है। मां बोली- मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था अभिषेक गौतम की मौत की सूचना पर मां सुनीता समेत अन्य परिजन दोपहर को मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पहुंच गए। यहां इकलौते बेटे का शव देखकर मां सुनीता राेते रोते बेहोश हो गई। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि बेटे ने सुसाइड कर लिया। रोते हुए कहने लगी- मेरा हीरा जैसा बेटा चला गया। उसने कभी किसी से तू कहकर बात नहीं की। अब मैं कैसे धीरज रखूं। वो इतना कमजोर नहीं था कि सुसाइड कर लेगा। उसके साथ कुछ हुआ है। मौत का सही पता लगाया जाए। पुलिस निष्पक्ष जांच करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हर साल विषयों में बैक आ रही थी BIET के निदेशक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया- बुधवार सुबह करीब 9 बजे खबर आई कि हॉस्टल में छात्र कमरे के अंदर लटका है। तब तुरंत हॉस्टल पहुंचा। तब कमरा अंदर से बंद था और छात्र के रिलेटिव बाहर खड़े थे। पीआरडी जवानों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो छात्र की मौत हो चुकी थी। तब पुलिस को सूचना दी। छात्र बुधवार से डिप्रेशन में था। उसने किसी को कुछ नहीं बताया, दोस्तों ने पूछा तो कहने लगा कि मूड खराब है। छात्र पढ़ाई में कमजोर था और उसके एग्जाम में बैक भी ज्यादा थे। हर साल उसकी विषयों में बैक आ रही थी। पिछले एग्जाम में भी उसकी 3 बैक आई थी। यही कारण उसके डिप्रेशन में जाने का है। ऐसी घटना संस्थान के लिए बहुत ही दुखदायी हैं। छात्र का मोबाइल 72 घंटे के लिए लॉक नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र ने एग्जाम खराब होने के कारण सुसाइड की। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है, लेकिन वह 72 घंटे के लिए लॉक है। उसे खोलने की कोशिश की जा रही है, ताकि और जानकारी मिल सके। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच:ADM फाइनेंस को मिली जिम्मेदारी, हादसे में 15 पर्यटकों की हुई थी मौत
    Next Article
    नोएडा में घरेलू साहियाका और गिग वर्कस सड़कों पर:तय घंटे, बेहतर वेतन और सम्मान की मांग तेज, कई सोसाइटी में काम पर नहीं पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment