Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 साल में 54वीं बार काशी आ रहे PM मोदी:6 हजार करोड़ रुपए की सौगात देंगे, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और सिग्नेचर ब्रिज की रखेंगे आधारशिला

    7 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर काशीवासियों को 6 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात देने जा रहे हैं। रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला सबसे महत्वपूर्ण हैं। इससे सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा। काशी वासियों के लिए ये दौरा कितना खास है? कौन-कौन सी सौगात मिलेंगी। रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की खासियत क्या होगी? दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट में पढ़िए… सबसे पहले प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के बारे में जानिए... 28 अप्रैल की शाम पहुंचेंगे वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से काशी के सांसद हैं। साल में कई बार काशीवासियों के बीच पहुंचते हैं। इसी क्रम में 54वें दौरे पर प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री शाम 4 बजे के बाद स्पेशल विमान से वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सभा स्थल बीएलडब्ल्यू ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां पीएम नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास न होने को लेकर 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां महिलाओं की राय भी इस अधिनियम पर मांगेंगे। करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को संबोधित करने से पहले काशी और आस-पास के जनपदों के साथ ही साथ पड़ोसी प्रदेशों के लिए उपयोगी में शिक्षा, हेल्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर की 6000 करोड़ की सौगात का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पीएम बरेका गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री रात में किसी भी विकास परियोजना के निर्माण की हकीकत जानने भी निकल सकते हैं। 29 अप्रैल को करेंगे रोड शो प्रधानमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए वो बरेका से बाबा विश्वनाथ के धाम तक रोड शो करेंगे जो अभी तक का काशी का सबसे बड़ा रोड शो माना जा रहा है। यह रोड शो 14 किलोमीटर लंबा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं। रस्ते में पड़ने वाले चौराहों को सजाया जा रहा है। साथ ही बैरिकेडिंग भी की जा रही है। अब जानिए पीएम के दौरे से मिलने वाली महत्वपूर्ण सौगातों के बारे में… सिग्नेचर ब्रिज (रेल-सड़क पुल) की सौगात प्रधानमंत्री वाराणसी को देश के सबसे बड़े सिग्नेचर ब्रिज की सौगात देंगे। यह डबल डेकर पुल 1074 मीटर लंबा होगा। जिसकी अनुमानित लागत 2600 करोड़ रुपए है। यह ब्रिज ‘परिवहन संगम’ परियोजना का हिस्सा है। वाराणसी को बिहार और कोलकाता से जोड़ेगा पुरानी GT रोड पर बने राजघाट पुल ( मालवीय पुल या डफरिन ब्रिज) की मियाद खत्म हो चुकी है। ऐसे में नया सिग्नेचर ब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है। बता दें कि साल 1887 में बनकर तैयार हुए इस पुल को तत्कालीन अवध और रुहेलखंड रेलवे के इंजीनियरों ने तैयार किया था। यह कोलकता लाइन को मुगलसराय जंकशन जो अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंकशन हो गया है, उससे जोड़ता है। माल ढुलाई और बढ़ेगी यात्री सुविधा वाराणसी के मौजूदा राजघाट पुल पर अभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। ऐसे में मालढुलाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। काफी चक्कर काटकर ट्रक और अन्य बड़े मालवाहक शहर में प्रवेश करते हैं। जिससे समय के साथ ही साथ पैसों का नुकसान होता है। इसके बनने के बाद दोनों की बचत होगी। चंदौली, बिहार और पश्चिम बंगाल तक कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। कबीरचौरा अस्पताल में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल… वाराणसी के सबसे पुराने श्री शिव प्रसाद गुप्त जिला मंडलीय चिकित्सालय को हाईटेक किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरे पर इसका शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस कैंपस में 315.48 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया - वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल का 1868 में निर्माण हुआ था। पहले इसे किंग एडवर्ड हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता था। अब इसके हाईटेक होने से पूर्वांचल और आस-पास के प्रदेशों के मरीजों को AIIMS जैसी सुविधा एक रुपए की पर्ची में ही मिल जाएगी। अब जानिए काशी में प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो के बारे में ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2014 को वाराणसी में पहला रोड शो मलदहिया चौराहे से नामांकन स्थल तक किया था। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह रोड शो दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे, फूलों की वर्षा की गई थी। चुनाव जीतने के बाद पहुंचे थे दशाश्वमेध घाट साल 2014 का चुनाव जीतने के बाद मोदी काशी की जनता का धन्यवाद करने के लिए आए थे। 17 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के साथ गंगा घाट पहुंचे थे। वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे उनका काफिला दशाश्वमेध घाट पहुंचा था। जहां उन्होंने कहा था बनारस आने का अनुभव उनके लिए मां की गोद में आने के अनुभव जैसा है। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पहुंचे थे वाराणसी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान मतदान से पहले पीएम ने बड़ा रोड शो किया था। 4 मार्च को लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया था। अगले दिन की शाम पुलिस लाइन से मलदहिया काशी विद्यापीठ तक रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया था। इसके बाद भाजपा ने शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में नामांकन के बाद किया था रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नामांकन के बाद बड़ा रोड शो किया था। रोड शो लंका गेट से शुरू होकर विश्वनाथ धाम गया था। तीन किलोमीटर के इस रोड शो को पूरा करने में 6 घंटे लगे थे। पीएम ने विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया और गंगा पूजन किया था। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले किया था रोड शो 4 मार्च 2022 को अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार थमने के पहले पीएम ने वाराणसी में बड़ा रोड शो किया था। रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होकर काशी विश्वनाथ धाम तक गया था। रोड शो 6 घंटे तक चला था। 13 मई और 14 मई 2024 को किया रोड शो प्रधानमंत्री के चर्चित रोड शो में 13 मई 2024 की तारीख भी शामिल है। लंका चौराहे पर स्थित मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शुरू हुआ रोड शो काशी विश्वनाथ धाम तक गया। अगले दिन मोदी ने फिर रोड शो किया जो बरेका से शुरू होकर काल भैरव मंदिर तक गया। प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते रहे। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… 13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद:डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। पढ़ें पूरा सर्वे
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 18 चर्चित चेहरों में कौन पसंद-कौन नापसंद:मंत्री को घेरने वाले, बाहुबली और सपा के बागियों की सीटों पर कौन-सी पार्टी नंबर-1
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की पिस्टल लूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment