Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 2 महीने बाद युवक की मौत:कार ने बाइक में मारी टक्कर, खरीदारी करने निकला था, साथ बैठे चाचा की भी गई जान

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को हुई। वह शादी की खरीदारी करने निकले थे। दोनों की पहचान 25 साल के संजीव और उनके 20 साल के भतीजे आकाश के रूप में हुई है। संजीव के चचेरे भाई की शादी सोमवार को होनी थी। हादसा कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-24 पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। संजीव और आकाश रविवार रात 7 बजे खरीदारी करने अपने घर मलूकापुर से तिलहर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चाचा-भतीजा बाइक से गिरकर ईको कार के नीचे फंस गए और करीब पचास मीटर तक खेत में घिसटते चले गए। हादसे के बाद ईको चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ दोनों घायलों को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। आकाश अपने माता-पिता की तीन बेटियों में इकलौता बेटा था। उसकी शादी दो महीने पहले ही पैना रधोली गांव की रूबी से हुई थी। आकाश मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, संजीव भी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते थे। वह अविवाहित थे और अपने छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहनें भी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    SSP ने दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड:बरेली में महिला अपराध में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment