Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर मामले पर विश्वकर्मा समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:परिवार को न्याय, दोषियों को सजा और आर्थिक सहायता की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी की मौत के मामले में न्याय की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जिलाधिकारी से मृतका के परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है और उसे जिला प्रशासन की मदद की आवश्यकता है। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष जीयुत बंधन विश्वकर्मा ने बताया कि गाजीपुर के करंडा थानाक्षेत्र के कटारिया गांव में हुई इस घटना में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्होंने गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हस्तक्षेप की अपील की। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया और पत्थरबाजी कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों पर दर्ज 'फर्जी मुकदमे' वापस लेने की भी मांग की। इस दौरान संगठन के महासचिव छन्नू लाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा और सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-TMC के गुंडों के इलाज का समय आ गया:4 मई के बाद सड़क पर पंचर बनाते दिखेंगे, बंगाल में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
    Next Article
    बलिया में प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा:चुनाव टलने पर वर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment