Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    112 किमी सड़क पर 4 टोल प्लाजा से जनता परेशान:सोनभद्र में टोल की मंजूरी और अवैध खनन पर अपना दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल प्लाजा की व्यवस्था को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। सोमवार को अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कई गंभीर समस्याएं उठाईं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 112.92 किलोमीटर लंबे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चार टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जबकि नियम के अनुसार हर 60 किलोमीटर पर एक टोल होना चाहिए। ऐसे में चार टोल प्लाजा की मंजूरी पर सवाल खड़े किए गए और इसकी जांच की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर 16 लेन होने के बावजूद अक्सर 5-6 लेन बंद रहती हैं। इससे रोजाना लंबा जाम लगता है और एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह स्थिति सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखी जा सकती है। सुविधाएं नहीं, रिपोर्ट को बताया झूठा अपना दल ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, शौचालय, प्रदूषण जांच, सफाई और पानी छिड़काव जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। टोल प्रबंधन की उस रिपोर्ट को भी गलत बताया गया, जिसमें 24 घंटे एंबुलेंस और अन्य सेवाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया है। कर्मचारियों और एनओसी की जांच की मांग कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या, असलहाधारी स्टाफ और लेबर एक्ट के तहत पंजीकरण की जांच की मांग की। साथ ही यह भी पूछा कि क्या इन टोल प्लाजा को जिलाधिकारी कार्यालय से एनओसी मिली है। अगर मिली है तो उसकी भी जांच कर निरस्त करने की मांग की गई। अवैध खनन और खराब सड़क का मुद्दा भी उठा ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने अवैध खनन और सड़क की खराब हालत का मुद्दा भी उठाया और इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के अभिषेक पटेल, महिला मंच की प्रीति सिंह राजपूत समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू:पुलिस ने घरों पर नोटिस चस्पा किया, एक महीने का समय दिया
    Next Article
    गोंडा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment