Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू:पुलिस ने घरों पर नोटिस चस्पा किया, एक महीने का समय दिया

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कला गांव में पुलिस ने अदालत के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये आरोपी मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसके बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को चरथावल पुलिस की एक टीम दधेडू कला गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए और गांव में मुनादी कराई। सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया गया कि आरोपी मास्टर सुलेमान, मोहम्मद शाहनवाज और सादिक लगातार फरार हैं और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सामने लाउडस्पीकर से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सभी आरोपी एक महीने के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी-अविमुक्तेश्वरानंद मठ से चांदी का हार-पात्र चोरी:वाराणसी आश्रम के हनुमान मंदिर में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV में दिखे बाइक सवार
    Next Article
    112 किमी सड़क पर 4 टोल प्लाजा से जनता परेशान:सोनभद्र में टोल की मंजूरी और अवैध खनन पर अपना दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment