Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद की दो छात्राएं यूपी बोर्ड टॉप-10 में शामिल:अंशिका को चौथा, रिधिमा को सातवां स्थान मिला

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। फर्रुखाबाद जिले की दो छात्राओं ने हाई स्कूल की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान बनाया। इनमें एक छात्रा ने चौथा और दूसरी ने सातवां स्थान हासिल किया। जिले का हाई स्कूल पास प्रतिशत 88.20 और इंटरमीडिएट का 82.31 दर्ज किया गया। एस.के. इंटर कॉलेज, मंझना की छात्रा अंशिका यादव ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। इसी तरह, कमालगंज स्थित स्वराज वीर इंटर कॉलेज की छात्रा रिधिमा वर्मा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया।जिले में हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 79 केंद्र स्थापित किए गए थे। 24,729 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23,198 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 20,461 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 2,737 अनुत्तीर्ण रहे। फर्रुखाबाद जिले का कुल हाई स्कूल पास प्रतिशत 88.20 रहा।इंटरमीडिएट परीक्षा में 21,497 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,022 ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 17,304 परीक्षार्थी सफल रहे और 3,718 अनुत्तीर्ण हुए। जिले का इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 82.31 दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले के परीक्षा परिणामों में सुधार दर्ज किया गया है। बीते वर्ष हाई स्कूल का पास प्रतिशत 86.5 था, जो इस बार 2.15 प्रतिशत बढ़कर 88.20 प्रतिशत हो गया। इसी तरह, इंटरमीडिएट का परिणाम पिछले साल 81.91 प्रतिशत था, जो इस बार 0.4 प्रतिशत बढ़कर 82.31 प्रतिशत पर पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड ने 2026 में बनाया नया कीर्तिमान:मूल्यांकन के बाद 20 दिन में रिजल्ट जारी, 23 दिन का पुराना रिकॉर्ड टूटा
    Next Article
    12वी के अनमोल ने हापुड़ में किया जिला टॉप:इंटरमीडिएट परीक्षा में 87.10% रहा परिणाम, असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment