Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं का छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला:प्रयागराज में कमरे के भीतर संदिग्ध हाल में मृत मिला, हत्या का आरोप, परिचित युवती हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में शनिवार सुबह 12वीं के छात्र आशुतोष प्रताप गिरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष नवाबगंज स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट छात्र था। उसके पिता विरोध कुमार गिरी होमगार्ड हैं और डायल 112 की गाड़ी में ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि टैगोर टाउन में उनके दो मकान हैं। एक मकान में आशुतोष अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरे मकान में उसके ताऊ और दादी रहती हैं। शुक्रवार को दादी अपनी बेटी के घर चली गई थीं, जिससे आशुतोष रात में कमरे में अकेला था। रात 2 बजे पिता को किया था फोन परिवार के मुताबिक, रात करीब 2 बजे आशुतोष ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसे भूख लगी है और खाने के लिए कुछ पहुंचा दें। सुबह करीब 6 बजे जब उसके ताऊ उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप, हत्या हुई उसे चाचा सुनील कुमार गिरी का कहना है कि आशुतोष के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे उन्हें घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बगल के एक हॉस्टल में रहने वाली प्रतापगढ़ की एक युवती से उसकी बातचीत होती थी। परिवार ने आशंका जताई है कि इस संबंध में कोई विवाद तो नहीं हुआ। उधर परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर युवती को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस कर रही जांच जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के डॉक्टर डीएस गुप्ता इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित:स्पाइनल टीवी पर देश विदेश से आए डॉक्टरों से साझा करेंगे अनुभव
    Next Article
    सीतापुर में 56 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट:पुलिस करेगी निगरानी, अपराध पर लगाम लगाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment