Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:भदोही में नकल रोकने के लिए प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में 12 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराना था। इसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एडीएम ने चेतावनी दी कि नकल या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और विवरणों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक कुल 15 दिनों में संपन्न होंगी। प्रथम पाली सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी। कुल 55,688 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,545 हाईस्कूल और 28,143 इंटरमीडिएट के छात्र हैं। जनपद में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3 राजकीय, 22 सहायता प्राप्त और 69 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए 3 जोन, 12 सेक्टर और 94 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी परीक्षा अवधि के दौरान नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने जोर दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेपल्स अकेडमी वैन चालक शराब के नशे में धुत:आधा दर्जन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
    Next Article
    हरदोई कलेक्ट्रेट में शस्त्र लाइसेंस फाइल दबाने का खुलासा:पूर्व लिपिक समेत तीन पर FIR, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment